Holi Aayi Khushiyan Layi

होली आई खुशियां लाई | Holi Aayi Khushiyan Layi

होली आई खुशियां लाई

( Holi Aayi Khushiyan Layi )

 

खुशियों की सौगातें लाया फिर होली-त्योंहार,
रंग लगाओ प्रेम-प्यार से करों गुलाल बौछार।
करों गुलाल बौछार जिसका था हमें इन्तज़ार,
दूर करों गिले शिकवे एवं दिलों की तकरार।।

खो ना देना संबंधों को तुम बनकर अमलदार,
लाज, शर्म रखना मेरे भाई उत्तम ये व्यवहार।
है यह ऐसा त्योंहार जिसे मनाता सारा संसार,
रंग की भरी पिचकारी चलती यह द्वार-द्वार।।

गांव-शहर की ये गलियां हो जाती है गुलज़ार,
जात-पांत बैर-भाव भूलकर करते सब प्यार।
सतरंगी गगन हो जाता किया जैसे यह श्रृंगार,
घरों-घरों में पकवान बनाती घरों की ये नार।।

लगता है इसदिन सभी का चेहरा बंदरों जैसा,
बीत गई कई सदियां होली खेले कैसा-कैसा।
ढोल-नगाड़े व चंग पर थाप पड़ता ऐसा-वैसा,
रंग खेलकर ख़ुशी मनातें उड़ाते रुपये-पैसा।।

सच में होली खेलने का उसी को है अधिकार,
बच्चा हो या कोई बच्ची मनमानी न करें यार।
बतानी है ये बात सभी को करता उदय गुहार,
झूमें-नाचें गाएं-बजाएं पर मत करना प्रहार।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • माता की भूमिका | Kavita Mata ki Bhumika

    माता की भूमिका माता ही हमारी जान-प्राण-शक्ति, हम उनके जिगर के टुकड़े। माता की भूमिका अनुपम,अद्भुत। माता जी के बिना बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं जीवन में। मां की कारीगरी,कला-कौशल से बच्चे सफल ,जिंदगी में मुस्कान। बच्चों के लिए ही समर्पित जीवन। क्योंकि हम रहते एक मिट्टी का पुतला, माँ ही उसमें सार्गर्भित गुण…

  • वाह रे वाह ओ लाल टमाटर | Lal Tamatar

    वाह रे वाह ओ लाल टमाटर ( Wah re wah o lal tamatar )    वाह रे वाह ओ लाल-टमाटर तूने कर दिया कमाल, चन्द दिनों में ही बना लिया अच्छी खासी पहचान। तुमको बेचकर आज व्यापारी हो रहा है मालामाल, कम दामों में बिकने वाला अब छू रहा आसमान।। हर सब्ज़ी में संपूर्ण विश्व…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

  • उरी विजय की गूंज

    उरी विजय की गूंज जंगलों में गूंजे थे धमाके,भारत की सेना ने किया था हमला,नियति की दिशा बदल दी थी,सर्जिकल स्ट्राइक का था ऐलान। शेर की तरह ललकारते हुए,हमने दुश्मन को घेरा था,उरी की धरती पर निशान छोड़ा,शौर्य का इतिहास फिर से लिखा था। हमारे दिलों में जज्बा था,आत्मविश्वास से भरे थे हम,किसी भी चुनौती…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • मैं नहीं हम की बात | Kavita

    मैं नहीं हम की बात ( Main Nahi Hum Ki Baat )     करें बंद अब,धरम की बातें। गंगा और जमजम की बातें।   चोटिल हैं ज़ज्बात अभी बस, करें  फकत  मरहम की बातें।   भूख प्यास विश्वास की बातें, बोझिल हर इक,साँस की बातें।   मिलजुलके सुलाझायें मसले, करें  ताल  कदम की बातें।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *