कर गया है और मुझसे एक वादा आज फ़िर

कर गया है और मुझसे एक वादा आज फ़िर

 

 

कर गया है और मुझसे एक वादा आज फ़िर

दे गया है  मुझे ए दोस्त धोखा आज फ़िर

 

तोड़कर दिल को गया था प्यार में जो कभी

आ गया है सामने मेरे वो चेहरा आज फ़िर

 

रिश्ते में ख़ुशबू वफ़ाओ की नहीं थी मगर

दिल दुखाने को आया है एक रिश्ता आज फ़िर

 

प्यार की बातें करेगा क्या वो ही  मुझसे भला

वो गिले शिकवे लेकर दिल में ही बैठा आज फ़िर

 

इसलिए दिल डूबा है ग़म में मेरा ही हाँ मगर

साथ उसके गुजरा आया याद लम्हा आज फ़िर

 

वो मनाने से नहीं माना मुहब्बत की बातें

फ़ासिला करके चला वो मुझसे रस्ता आज फ़िर

 

तोड़ता रिश्ता अगर आज़म नहीं वो प्यार का

दिल उदासी में नहीं मेरा यूं रहता आज फ़िर

 

 

✏

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : 

कर गया है वो बेआबरु आज फ़िर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *