Kavita Pyari Paati

प्यारी पाती | Kavita Pyari Paati

प्यारी पाती

( Pyari Paati )

 

मां की आस पिता का संबल
बच्चों की अभिलाषा!
प्यारी पाती आती जब थी
पुलकित घर हो जाता!!

घरनी घरमें आस लगाए
रहती बैठी ऐसे !
‘जिज्ञासु’ चकोर चांद के लिए
टक टकी लगाए जैसे!!

सीमापर जवान को अपनी
चिंता दूर भगाती !
बीवी बच्चे मात-पिता संग
सबका हाल सुनाती!!

गाय बैल खेती-बारी फसलों
की हाल बतलाती!
बाग बगीचे और अनाज की
कीमत को दर्शाती !!

पाती पा होता, रण में निहाल
रण रंगी !
ओज तेज बल देख, चले भाग
प्रतिद्वन्द्वी !!

Kamlesh  Vishnu

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

विपदाओं के चक्रव्यूह

Similar Posts

  • बेटियों को पढ़नें दो | Kavita Betiyon ko Padhne do

    बेटियों को पढ़नें दो ( Betiyon ko padhne do )    आज बेटियों को सब पढ़नें दो, और आगें इनको भी बढ़नें दो। खिलने दो और महकनें भी दो, अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।। इनको बनकर तारें चमकने दो, परचम इनको अब लहराने दो। हंसने दो और मुस्कराने भी दो, अब पढ़ाई से…

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • विज्ञान का चमत्कार | Kavita Vigyan ka Chamatkar

    विज्ञान का चमत्कार ( Vigyan ka chamatkar )    अब आनें वाले दिनों में होने वाला है चमत्कार, इस जर्मनी की कंपनी ने ऐसा किया है ऐलान। बन रही है इस तरह की यें मशीनरियां भरमार, मां की कोख की तरह ज़न्म लेगा यह इन्सान।। इतना ही नही कार मशीन सा करेगा वह काम, सब…

  • तुम तो | Tum to

    तुम तो ( Tum to )   कौन सा काम कब करना है यही तो फ़ैसला नहीं होता तुम से यही तुम्हारी उलझन का सबब है और कमज़ोरी भी नाँच रही हैं आज बहारें महकी हुई हैं सभी दिशाएँ हंसने का मौसम है और तुम तो रोने बैठ गई हो बादल घिरे हैं बारिश का…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *