विपदाओं के चक्रव्यूह

विपदाओं के चक्रव्यूह

विपदाओं के चक्रव्यूह

 

बाधाएं तो आतीं हैं, औ
आगे भी आएंगी !
अविचल बढ़ो मार्ग पर अपने
खुद ही मिट जाएंगी !!

विकट समस्याओं के सम्मुख
तुम तनिक नहीं घबराना !
बुद्धि,विवेक,धैर्य, कौशल से
तुमको निजात है पाना !!

विपदाओं के चक्रव्यूह से
निकलोगे तुम कैसे !
आओ बतलाता हूं तुमको
व्यूह रचो कुछ ऐसे !!

कठिन परिश्रम ज्ञानार्जन कर
दूर करो तुम कमियां !
समय नहीं है पास तुम्हारे
बीतन जाए घड़ियां!!

कृतकर्मों का कर अवलोकन
पिछ्ली भूल सुधारो !
वर्तमान में ही भविष्य का
सुदृढ नींव तुम डारो!!

आलोचक हों पास अगर तो
भूल से बच जाओगे !
चाटुकार से दूर ही रहकर
आगे बढ़ पाओगे !!

आगे अब अपने जीवन में
ऐसे मित्र बनाना !
औषधी सम सलाह से उनके
सुगम मार्ग अपनाना !!

जिज्ञासु की बात मानकर
कुछ ऐसा तुम करना !
अमिट छाप छोड़ वसुधा पर
कीर्तिमान नव गढ़ना!!

Kamlesh  Vishnu

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

अरुणोदय | Kavita Arunoday

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • वो बाबा भीम हमारा | Baba Bhim Hamara

    वो बाबा भीम हमारा ( Wo baba bhim hamara )   आज गाॅंव‌-शहर की हर गली में गूॅंज रहा यह नारा, सबको अपना हक दिलाया लिखें संविधान प्यारा। अच्छाई-सच्चाई के लिए लड़ता रहा उम्र भर सारा, जनहित में सारे काम किया वो बाबा भीम हमारा।। देखा था बचपन में उन्होंने ये निम्न-जाति व्यवस्था, बाहर बैठकर…

  • शीतला माता | Sheetla Mata par Kavita

    शीतला माता ( Sheetla Mata )   जय जय जय देवी शीतला हमारी माता, यह पर्व होली के सात दिनों बाद आता। आदि ज्योति रानी आशीर्वाद रहें हमेंशा, बासी भोजन भोग मैया आपकों भाता।। इस दिन महिलाऍं सभी उपवास रखती, चूल्हा जलाकर ग़र्म खाना नही पकाती। बासी खाना मैय्या को अर्पित वो करती, परिवार में…

  • लोक आस्था का महापर्व छठ | Chhath puja poem in Hindi

    लोक आस्था का महापर्व छठ ( Lok Aastha ka Mahaparv Chhath )   लोक आस्था का महापर्व है, अद्भुत है फलदाई। तन मन की सब विपदा हरती, देवी छठी माई। चार दिनों तक चलता रहता, छठ का अनुष्ठान, संयम और नियमपूर्वक सब, होते विधि-विधान। भक्तिमय माहौल में पूजन- अर्चन है सुखदाई। लोक आस्था का महापर्व…

  • महंगाई | Kavita mehngai

    महंगाई ( Mehngai )   महंगाई ने पांव पसारे कमर तोड़ दी जनता की सुरसा सी विस्तार कर रही बढ़ रही दानवता सी   आटा दाल आसमान छूते भुगत रहे तंगहाली को निर्धन का रखवाला राम जो सह रहे बदहाली को   दो जून की रोटी को भागदौड़ भारी-भरकम होती स्वप्न सलोने सारे धराशाई मजबूरियां…

  • सबके सहारे राम | Sabke Sahare Ram

    सबके सहारे राम ( Sabke Sahare Ram ) विधा कृपाण घनाक्षरी   राम राम भज मन, पुलकित तन मन। रघुवर राजाराम, लीला है अपरम्पार। राघव राम रट लो, जय श्रीराम भज लो। अवधपुरी पधारे, रघुपति करतार। जन जन प्यारे राम, सबके सहारे राम। मंझधार डूबी नैया, रामजी लगा दे पार। ऋषि मुनि ध्यानी योगी, माला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *