Meri Ghazal

हर लम्हा है हसीन | Ghazal Har Lamha

मेरी ग़ज़ल

( Meri Ghazal )

मिलती सभी से मेरी ग़ज़ल दिलकशी के साथ
शीरीं ज़ुबां है उसकी बड़ी चासनी के साथ

हम जीते ज़िंदगी को हैं दरियादिली के साथ
हर लम्हा है हसीन फ़क़त मैकशी के साथ

बातें करेंगे वस्ल की और इंतिज़ार की
इक़रार-ए-इश्क़ की सदा संजीदगी के साथ

बीती सुख़नवरी में ही अब तक तमाम उम्र
इंसाफ़ कब करोगे मगर शायरी के साथ

मैंने लिया था नाम तो उसका ख़ुलूस से
उसने दिया जवाब मगर बेरुख़ी के साथ

आफ़त हज़ार सिर पे है मायूसियाँ बहुत
कैसे गुज़ारे दिन भला हम मुफ़लिसी के साथ

ये दौर ख़ौफ़ का है दुआ कर ख़ुदा से तू
मुश्किल जनाब जीना है अब तीरगी के साथ

धोखे दिए हबीब ने रुसवा किया हमें
और सिर झुका के अपने खड़े बुज़दिली के साथ

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

“जैदि” की ग़ज़ले | Zaidi ki Ghazlein

Similar Posts

  • मुझपे ऐतबार कर | Ghazal Mujhpe Aitbaar Kar

    मुझपे ऐतबार कर ( Mujhpe Aitbaar Kar ) शिकायतें हज़ार कर तू यार बार बार कर मगर हैं इल्तिज़ा यही की मुझपे ऐतबार कर। खफ़ा हो यूं की प्यार से तुझे मना लिया करूं मगर न बदगुमानियों से दिल को तार तार कर। ये बेनियाज़ी और बेरुखी बढ़ाते तिश्नगी कोई तो कौल दरमियान में कोई…

  • मज़बूर | Ghazal Majboor

    मज़बूर ( Majboor ) जिस्म से तो नहीं, सोच से मा’ज़ूर हुए हम, आख़िर नफ्स के आगे क्यों मज़बूर हुए हम, इन दुनियावी आसाईशों से, यूँ मुतासिर हुए, कि…..अपने रब्बे-इलाही से ही दूर हुए हम, आख़िर क्यों ख़ुशियाँ दस्तक देगी दर पे मेरे, कि..खुद ही ग़मों के अंधेरे से बे-नूर हुए हम, रोज़ शाम से…

  • दिल्लगी अच्छी नहीं है

    दिल्लगी अच्छी नहीं है यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है। किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।किसी पर एक भी रत्ती नहीं है। दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।वो आने के लिए राज़ी नहीं है। ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है। हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।हमारी बात…

  • सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़ की ग़ज़लें -2 | Poetry of Sarfraz Husain Faraz

    तमाशा यह भी जहां को दिखा दिया मैंने तमाशा यह भी जहां को दिखा दिया मैंने।ख़िज़ां को फ़स्ले-बहारां बना दिया मैंने। किताबे-दिल से भी उसको हटा दिया मैंने।के जिसको अपनी नज़र से गिरा दिया मैंने। कहा था जो भी वो कर के दिखा दिया मैंने।वफ़ा से तेरी जफ़ा को हरा दिया मैंने। परिन्दा प्यार का…

  • फूल तितली सनम हुए बे-रंग

    फूल तितली सनम हुए बे-रंग क़ाफ़िया – ए स्वर की ‌बंदिश रदीफ़ – बे-रंग वज़्न – 2122 1212 22 फूल तितली सनम हुए बे-रंग इंद्रधनुषी छटा दिखे बे-रंग तेरी खुशबू जो ज़िंदगी से गई रात-दिन मेरे हो गए बे-रंग ये मुहब्बत सज़ा बनी है आज दौर-ए-हिज़्राँ लगे मुझे बे-रंग याद जब तेरी आती है मुझको…

  • बहुत कम दिन हुए यारों | Kam Din Hue

    बहुत कम दिन हुए यारों ( Bahut kam din hue yaron )    अभी उनको भुलाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों मुहब्बत आजमाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। जरा सी है ख़लिश बाकी ज़रा बाकी निशां उनके उन्हें दिल से हटाए दिन बहुत कम दिन हुए यारों। परिंदा सीख लेगा जल्द ही उड़ना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *