मेरी कहानी में तुम

मेरी कहानी में तुम

मेरी कहानी में तुम

पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,
पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी।

कभी कोई बात,
कभी कोई लम्हा,
तो कभी वो खामोशियाँ,
जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं।

मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,
अधूरे ख्वाब थे,
अधूरी बातें थीं,
और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं कर सकती।

तुम्हारे लौट आने का एक अधूरा वादा था,
और साथ में हर वो धोखा भी,
जो मेरी पीठ पीछे किसी और के हिस्से में था।

तुम्हारी हँसी अब किसी और की पहचान बन गई,
तुम्हारा प्यार किसी और का सुकून बन गया,
और मैं?
मैं बस वहीं ठहरी रही,
जहाँ तुमने मुझे आखिरी बार छोड़ा था।

मेरी कहानी में सिर्फ़ एक मैं थी,
तुम थे… मगर सिर्फ़ धुंधली यादों की तरह,
जो ना पूरी तरह मिटती हैं,
ना ही दोबारा जी जाती हैं।

Rashmi

रश्मि जोशी
( उत्तराखंड )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • तपती दोपहरी | Poem tapti dopahar

    तपती दोपहरी ( Tapti dopahar )   सन सन करती लूऐ चलती आसमां से अंगारे। चिलचिलाती दोपहरी में बेहाल हुए पंछी सारे।   आग उगलती सड़कें चौड़ी नभ से ज्वाला बरसे। बहे पसीना तन बदन से पानी को प्यासा तरसे।   आंधी तूफां नील गगन में चक्रवात चले भारी। गरम तवे सी जलती धरा फैले…

  • 2020 पर एक एक नजर

    2020 पर एक एक नजर   2020 था विष का थैला, कोरोना  का था बोलबाला, दुनिया में मचाया हाहाकार, घर-घर मचा दिया कोहराम, सब पर हो गया है भारी, बना दिया है सबको भिखारी, रोजी बची न रोटी,  गरीब मरे, बिन रोटी, कोरोना भैया आए, दूर-दूर सबको भगाए, पति ,पत्नी से, पिता ,पुत्र से, प्रेमी,…

  • हम गांवों के किसान | Kisan

    हम गांवों के किसान ( Hum gaon ke kisan )    हम है गांवों के ग़रीब किसान, करते-रहते है खेतों पर काम। मिलता नही हमको पूरा दाम, लगे रहते खेतों में सवेरे शाम।। पत्नी बच्चे और ‌सभी घरवाले, करते है काम खेतों पर साथ। मिलता है हमें रोटी एवं प्याज, मिलजुल कर खाते हम साथ।।…

  • छत पर चाँद बुलाने से अच्छा

    छत पर चाँद बुलाने से अच्छा छत पर चाँद बुलाने से अच्छा,उसपर टहला जाए तो अच्छा, मिलता ना कोई इन्सां से इन्सां,खुद से मिलन हो जाए तो अच्छा, होती है अब ना कोई खातिरदारी,कोई मन ही सहला जाए तो अच्छा, होता ना हमसे चहरे पे लेपन,सेहत सम्हाली जाए तो अच्छा, इस जग में कितनी है…

  • तंबाकू तेरे कारण | Geet tambaku tere karan

    तंबाकू तेरे कारण ( Tambaku tere karan )   रूठ गई है मुझसे अम्मा रूठा सारा परिवार घर का रहा ना घाट का में फिरता हूं लाचार तंबाकू तेरे कारण, तंबाकू तेरे कारण।   पड़ा नशे में धुत रहा ना रही सुध बुध खाने की भुगत रहा परिणाम सारे लत गले लगाने की गुटका पान…

  • मायका | Kavita Maayka

    मायका ( Maayka ) मायके का तो रगँ ही अलग है हर दिन एक मेला सा लगता है रिश्ते-नाते दोस्त पडोसी हर कोई मिलने आता है पल भर मे मिट जाती है थकान सफर की जब भाभी हाथो की चाय पिलाती है दो घूट भरते ही माँ की याद दिला जाती है खिल जाते है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *