भारत रत्न भीमराव अंबेडकर
भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

( Bharat Ratna Bhimrao Ambedkar )

भारत के पावन भूमि में जन्मे,

भीमराव अंबेडकर शत शत तुम्हें प्रणाम|

भारत का इतिहास में रहेगा सदैव तुम्हारा नाम|

पिता राम मालो सकपाल माता श्रीमती भीमाबाई,

14 अप्रैल को आया था भारत का लाल|

महू छावनी में जन्म स्थल  अंबाबाड़े ग्राम|

छुआछूत की लड़ाई खूब लड़े,

दिलाया हरिजन को अधिकार|

हरिजन को स्कूल कॉलेज मंदिर में प्रवेश

दिला कर किया हरिजन का उद्धार|

हरिजन के अधिकार के लिए किया जीवन भर संघर्ष|

तुम युगपुरुष, इतिहास पुरुष, भारत के संविधान निर्माता,

गन तांत्रिक में व्यवस्था पोषित, जन-जन भाग्य विधाता,

सभी बराबर है समाज में सभी का समान अधिकार|

यही सिखाया भीमराव अंबेडकर ने हम सब भारतीय को|

 

लेखक– बिसे लाल ( सहायक शिक्षक )
शासकीय प्राथमिक शाला मेंड्रा
विकासखंड खड़गवां
जिला कोरिया (छ.ग.)

यह भी पढ़ें : – 

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here