राम नवमी विशेष | Kavita

राम नवमी विशेष

( Ram navami vishesh )

 

अवधपुर में राम का आज अभिनंदन
       जनम लियो रघुकुल में दशरथ के नंदन …..

 

कौशल्या ने जाया जब यज्ञ खीर खाया
पुत्र रूप राम को तब ममता ने पाया
दूर करने आए दशरथ का क्रंदन !!
अवधपुर में राम जी का …

 

धन्य हुई अयोध्या सब धन्य पुरवासी
दूर हुई जन जन की घोर तब उदासी
स्वर्ग से देवगण भी करे राम बंदन!!
अवधपुर में राम का ….

 

ऋषि- मुनि हर्षित हुए, हर्षित नर नारी
पापियों का नाश करने आए पापहारी
आभारी अवधपुर है बड़ा रघुनंदन!!
अवधपुर में राम का राम …..

 

रामजी का साथ देने भरतजी भी आए
दोनों महारानीयां दो महावीर पुत्र  पाएं
साथ देने आए तब सुमित्रा के नंदन  !!
अवधपुर में राम जी का ….

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

कन्या और दान | shadi poem in hindi

 


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *