आत्म जागरण का पर्व: गुरु पूर्णिमा

सामान्यतया सभी जीवों का जन्म माता-पिता के सहयोग से होता है वह चाहे पशु पक्षी हो या मानव । परंतु मानव जीवन में ही हम गुरु ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। मां पालन पोषण तो कर सकती हैं ,पिता आवश्यकता की पूर्ति कर सकते हैं परंतु जीवन में व्याप्त ज्ञान रूपी अंधकार से निकाल कर ज्ञान का प्रकाश गुरु ही दे सकते हैं ।

निगुरा एक प्रकार की गाली है ।मनुष्य को अनंत शक्तियों का स्वामी कहा गया है परंतु सारी शक्ति ज्ञान के अभाव में नष्ट हो जाती है । गुरु ही है जो हमें उस शक्ति का बोध कराते हैं । वह मार्ग बताते हैं जिससे यह मानव योनि सफल हो सके। मान लीजिए कोई गाड़ी है परंतु उसमें ड्राइवर ना हो तो गाड़ी किस काम की । इसी प्रकार यह शरीर एक प्रकार से निष्प्राण है । गुरु इसमें प्राण फूंकते हैं जिससे हमें अपने आत्म स्वरूप का बोध होता है।

पतंग की डोर को यदि ऐसे ही छोड़ दिया जाए तो वह कहा जाएगी कुछ पता नहीं । इसी प्रकार मानव जीवन के साथ भी होता है । गुरु के अभाव में जिंदगी कहां कैसे खत्म होती जा रही है कुछ पता नहीं । गुरु का स्थान हमारे शास्त्रों में ब्रह्मा विष्णु महेश से भी ऊंचा मान गया है।

स्वयं भगवान को भी गुरु का वरण करना पड़ा । वह चाहे भगवान कृष्ण के गुरु संदीपनी रहे हो या भगवान राम के गुरु विश्वामित्र एवं वशिष्ठ हो। गुरु वरण की परंपरा को प्राचीन काल से ऋषियों ने संस्कारों के माध्यम से यज्ञोपवीत संस्कार के रूप में समाज को श्रेष्ठ बनाने के लिए स्थापित की थी।

गुरुकुलों में बिना किसी भेदभाव के सभी जातियां के बच्चों को समान रूप से शिक्षा दी जाती थी । किसी राजकुमार एवं फकीर में पहचान करना मुश्किल होता था। परंतु समय के प्रभाव में गुरुकुल परंपरा नष्ट हो गई । आज के गुरुजन बच्चों को शिक्षा देने के नाम पर उसका रक्त पी रहे हैं।

विद्यालय इस भाव से नहीं खोलते हैं कि इससे युवा पीढ़ी को सद्मार्ग की शिक्षा देनी है बल्कि इसलिए खोले जा रहे हैं कैसे जल्दी से जल्दी अभिभावकों और बच्चों का रक्त पीकर अपनी चमड़ी को बढ़ाऊ । उच्च वेतन भोगी शिक्षकों में अधिकांश का शराबी एवं नशेड़ी होते हैं जो बच्चों की शिक्षा न देकर सरे आम नशा करने एवं चरित्र हीनता के गुण सीखाते हैं। भाई भतीजावाद ,जात-पात का भेदभाव बच्चे स्कूलों में ही सीखने लगते हैं।

यदि देश को श्रेष्ठ युवाओं से युक्त समाज बनाना है तो गुरुजनों को अपनी गरिमा समझनी होगी। मैं यह नहीं कहता कि समाज में अच्छे लोग नहीं है परंतु उनकी अच्छाई इस गंदी नाली में मिलकर समाप्त हो जाती है । बच्चे पढ़ने पढ़ाने की अपेक्षा आचरण से ज्यादा सीखते हैं ।

आचार्य वही है जो आचरण से शिक्षा दे। आज विद्यालय में भी पाठ्यक्रम के नाम पर बच्चों को इतना हटाया जा रहा है कि वह मात्र बुद्धु बक्सा बनकर रह गया है । यह पाठ्यक्रम कूड़ेदान से ज्यादा कुछ नहीं है । शिक्षा वह जो श्रृजनशीलता ,सभ्यता, शालीनता सिखाएं।

आवश्यकता है पाठ्यक्रम में परिवर्तन की। अंग्रेजी भाषा के ज्ञान ने बच्चों की कमर और तोड़ दें रहीं हैं। इससे बच्चे मात्र अनुवादक बनकर रह जाते हैं। उनकी सृजनशीलता खत्म हो जाती है। अंग्रेजी भाषा के गौरव गान के साथ ही वह अपनी मातृभाषा को घृणा की दृष्टि से देखने लगता है।

आज आवश्यकता है ऐसी शिक्षा की जिसमें बच्चे स्वयं अपने जीवन से सीख सकें। जो स्वयं समाज के लिए उदाहरण बन सके। अपने दीपक स्वयं बन सके।

योगाचार्य धर्मचंद्र जी
नरई फूलपुर ( प्रयागराज )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मर्यादा पुरुषोत्तम: कथा से कर्म तक

    (राम नवमी पर एक साहित्यिक आलेख) साहित्य, धर्म और संस्कृति जब एकत्र होकर किसी एक स्वरूप को आकार देते हैं, तो वह स्वरूप केवल वंदनीय नहीं, जीवंत होता है—वह प्रेरक होता है, वह पथप्रदर्शक होता है। श्रीराम ऐसा ही एक स्वरूप हैं—जो केवल देवता नहीं, एक जीवन-दर्शन हैं, एक मानवता का आदर्श हैं, और भारतीय…

  • तलाक की भेंट चढ़ते ‘तेरे मेरे सपने’

    जब सपने बिखरते हैं, प्रेम विवाह में तलाक बढ़ते हैं आजकल तलाक के बढ़ते मामलों ने समाज में एक नई चिंता को जन्म दिया है। चाहे अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, रिश्तों में दूरियाँ बढ़ने से वैवाहिक जीवन अस्थिर होता जा रहा है। तलाक सिर्फ़ दो लोगों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों, बच्चों…

  • कदमों की आहट और भविष्य

    ज्योतिष विज्ञान की सच्चाई प्राणियों की अनगिनत प्रजातियों में सिर्फ मनुष्य ही एक मात्र ऐसा प्राणि है जिसमें सेंस मतलब सोचने, समझने अनुभव अनुभूति कि क्षमता है जो उसमें संवेदना कि जागृति करती है जिसके कारण वह अन्वेषी एव जगरूक प्राणि है एवं उसमें किसी भी विषय वस्तु को जानने खोजने की जिज्ञासा सदैव जीवन्त…

  • स्वस्थ जीवन

    यह बात तो साधारण सी है पर स्वस्थ जीवन के लिए अपरिहार्य भी है। हम अपने जीवन में चाहते हैं कि अगर अच्छे काम करें वह अपने कुल का नाम करें आदि – आदि तो सर्वप्रथम अपनी आदतों पर सही से ध्यान दें। यह आदतें ही तो हमारे जीवन की दशा और दिशा सही से…

  • हिंदी : बोलचाल की भाषा

    हमारे कण – कण में व्याप्त आम बोलचाल की भाषा हिंदी है । हिंदी भाषा के द्वारा स्वाध्याय, लेखन आदि का सही से ज्ञान होता है । पुराने समय में वह अभी प्रचलित भाषा में एक हिंदी है । मन के भाव व्यक्त करने का माध्यम की भाषा हिंदी है । साहित्यिक रस धार की…

  • महाशिवरात्रि:- जागृतिका उत्सव

    महाशिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है । यह त्यौहार फागुन महीने के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी को मनाया जाता है, इस दिन भगवान शिव ने तांडव नृत्य किया था। जो सृजन संरक्षण और विनाश का ब्रह्मांडीय नृत्य है।शिवरात्रि से जुड़े अनेक मान्यताएं प्रचलित है जो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *