अच्छी सूरत वाले | Achi Surat Wale

अच्छी सूरत वाले

( Achi surat wale )

 

तोड़ा करते दिल सबका ये अच्छी सूरत वाले
काम नहीं करते अच्छा ये अच्छी सूरत वाले।

हर इक दिल पर चलती है बस एक हुकूमत इनकी
सबको करते दीवाना ये अच्छी सूरत वाले।

जाने किसकी आह लगी किसने इनको कोसा है
प्यार नहीं पाते सच्चा ये अच्छी सूरत वाले।

ये साहिर इनसे बचना आसान नहीं इतना भी
कर देते जादू काला ये अच्छी सूरत वाले।

मौजू ये हर एक ग़ज़ल का हिस्सा शब नज़्मों का
हर अफ़साना हर किस्सा ये अच्छी सूरत वाले।

सारी दुनिया में रौनक़ है बस इनके ही दम से
गोया की सारी दुनिया ये अच्छी सूरत वाले।

क़त्ल किया करते हंस हंस के सुन लो बात नयन ये
लेते बातों में उलझा ये अच्छी सूरत वाले।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बेवफ़ाई किसी ने | Bewafai Ghazal

 


Posted

in

by

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *