Akhbar kavita

अखबार | Akhbar kavita

अखबार

( Akhbar )

 

 

आज की ताजा खबर लेकर आता अखबार
देश विदेश के समाचार प्रिय अपनों का प्यार

 

राजनीति के दांव पेच संग सत्ता की बातें लाता
कुर्सी की उठा पटक समीकरण सारे बतलाता

 

शिक्षा संस्कार साहित्य सामाजिक सरोकारों को
जनता की आवाज बने हिला सके सरकारों को

 

अखबारों में खबरें छपती दुनिया भर के संदेश
प्रतिभायें उजागर होती घटनाएं जो घटे विशेष

 

होली दिवाली पर्वों पर बहार खुशी की आती है
शुभ संदेशों से सारी खबरें गीतों से सज जाती है

 

सुबह सुबह ताजा खबरें नित मिल जाते संदेश नये
स्वर्णिम वंदन हो उनका जो राष्ट्रहित में चले गए

 

राष्ट्रधारा में चेतना की नित ज्योत जगाता रहता है
जनादेश सर्वोपरि देश में अंधकार भगाता रहता है

 

बुलंद आवाज जनता की अखबार भी कड़ी बनता
सामाजिक सरोकार प्रिय पाठक होती सारी जनता

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जेवर | Jewar kavita

Similar Posts

  • इंसान और पेड़ में अंतर

    इंसान और पेड़ में अंतर ****** वो कहीं से भी शुरूआत कर सकता है, सदैव पाज़िटिव ही रहता है। उसे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मौत के मुंह में जाकर भी त्यागता नहीं जीजिविषा सदैव जीवन की है उसे लालसा कभी हिम्मत न हारता बना लेता हूं कहीं से भी कैसे भी जतन कर…

  • माँ मुस्कुराओ तुम | Muskurao tum

    माँ मुस्कुराओ तुम ( Maa Muskurao tum )    मुस्कुराओ तुम मुस्कुराने पर रोक नहीं है हंसो नाचो झूमो गाओ तुम कोई टोंक नहीं है बंदीसों में बंधने की मां तुम्हें जरूरत नहीं है हर समय कहती हो मुझे कोई शौक नहीं हैl सब पूछ पूछ कर किया अब पूछने की जरूरत नहीं बहुत सहेजा…

  • धन्य धन्य पावन भूमि | Pavan Bhumi

    धन्य धन्य पावन भूमि ( Dhanya dhanya pavan bhumi )   कल कल पावन गंगाधारा हिम शिखर लगे प्यारा धन्य धन्य मां भारती धन्य धन्य भारतवर्ष हमारा सदा लूटाती स्नेह धारा मां ममता की मूरत सारी आशीषो से झोली भरती जननी जन्मभूमि प्यारी धन्य धन्य वीर प्रसूता प्राण न्योछावर कर जाते धन्य लाल भारतमाता तेरे…

  • सावन परम सोमवार | Sawan Param Somvar

    सावन परम सोमवार ( Sawan param somvar )  शीर्ष साधना स्तुति   शिवत्व दिव्य भव्य आभा, आराधनिक बना परिवेश । महादेव स्नेहिल कृपा दृष्टि, सुख समृद्धि घर द्वार प्रवेश । अंतर स्थल अथाह चेतना, कर्म धर्म फलन प्रस्तुति । सावन परम सोमवार, शीर्ष साधना स्तुति ।। प्रकृति अनूप हरित श्रृंगार, अति आनंद स्पंदन । नदी…

  • विश्व बंधुत्व | Vishwa Bandhutva

    विश्व बंधुत्व  ( Vishwa Bandhutva )    चले  हाथों  में  हाथ ,  लेके   बताने बंधुत्व  भावना  को , सबमें  जगाने बांटते  हो  क्यों  आपसी, प्यार  को चाहते   हो  क्यों  छुपाना , हार  को सत्य  के  पथ  पर चलें  हम,एक हो बंधु  सम  रिस्तें  सभी  के , नेक हो, कामना  बंधुत्व  का, मन  में…

  • सत्यमेव जयते | Satyamev Jayate

    सत्यमेव जयते ( Satyamev Jayate ) सत्यमेव जयते ऋषि मुनि सब कहते ।। राम चले सत्य की डगर । मुश्किल में भी नहीं छोड़ा सत्य मगर ।। अपनी राहों में सबको गले लगाया । पाप पुण्य का पाठ सबको पढ़ाया ।। माता-पिता का मान जग में बढ़ाया । सम्मान देकर सबको नाम कमाया।। कर्म से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *