Jewar kavita

जेवर | Jewar kavita

जेवर

( Jewar )

 

रत्न जड़ित आभूषण जेवर मनमोहक लगते
रखड़ी बाजूबंद बोरला गले में सुंदर हार सजते

 

छम छम पांवों की पायल नथली के नखरे न्यारे
हाथों में मुद्रिका मनोहर कानों में झुमके प्यारे

 

स्वर्ण आभूषण जड़ित कंगना भी कहर ढहाते हैं
जेवर जो आकर्षण भर पिया के मन को भाते हैं

 

चितकारी मीनाकारी सुंदर जेवर जड़ाऊ श्रृंगारी
चार चांद लगे सौंदर्य में दुल्हनिया जहां सजे सारी

 

कानों में कभी बालियां हो मंगलसूत्र मंगलकारी
स्वर्ण रजत आभूषण पहन सजे नारियां सारी

 

नारी के सौम्य सौंदर्य की जेवर सुंदरता बढ़ाते हैं
आभूषण आभा से छवि मनमोहक प्रिय बनाते हैं

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अभिमन्यु का शौर्य अमर है | Abhimanyu kavita

Similar Posts

  • Shayari On Life -ये आंसू के अक्षर हैं दिखाई नहीं देते

    ये आंसू के अक्षर हैं दिखाई नहीं देते ( Ye Aansoo Ke Akshar Hai Dikhai Nahi Dete )     देते हैं दर्द मगर दवाई नहीं देते। एक बार कैद करके रिहाई नहीं देते।।   तनहाई में जाकर के इत्मिननान से सोचो, ये आंसू के अक्षर हैं दिखाई नहीं देते।।   वो मर गया पर…

  • शुक्र है | Shukar hai

    शुक्र है ( Shukar hai )    बेशक,लगी है आग कस्बे और मुहल्ले मे लेकिन,खुदा का शुक्र है आग हमारे घर से अभी दूर है…. बांध रखे हैं संविधान के बांध हमने खड़े कर दिए हैं सैनिकों के जंगल सुरक्षा कर्मियों की नहरें हैं आग तो बुझ जायेगी उनसे ही खुदा का शुक्र है आग…

  • बड़ों की दुआओं में प्यार | Badon ki Dua

    बड़ों की दुआओं में प्यार ( Badon ki duaon mein pyar )   झोली भर लो मेरे यार, बड़ों की दुआओं में प्यार। मां की ममता दे आशीष, सुखी हो तेरा घर संसार। वंदन कर लो मेरे यार, बड़ों के चरणों में सुख गागर। पिता प्रेम भरा इक सागर, पूजे जिनको नटवर नागर। पूजन कर…

  • अंधापन | Kavita Andhapan

    अंधापन ( Andhapan ) मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है यादों के फूटे हुए घड़े मे अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती भागती हुयी रफ्तार मे वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में बदलने लगा है नये की चाहत में पुरानी वस्तुयें हि नही पुराने लोग और…

  • मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

    मैं आपकी ( Main Aap ki ) जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है । सर्वस्व आपसे पूरा है ।। धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए। सुमा के भी नाथ कहाइए।। मांग सिंदुरी नित सजती रहे। पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।। कंगन भी मैं तो खनकाऊँ। नित मैं आपकी ही कहाऊँ।। भक्ति- धारा सदा बहाइए। सुमा के…

  • एकता का प्रतीक

    एकता का प्रतीक एकता का प्रतीक मकर संक्रान्तिजिन्हें जानकर दूर होगी भ्रांतिसभी जाति ,संप्रदाय, पंथ वालोंमिलकर रहो बनी रहेगी शांति । तिल है कालाचावल है उजलाशक्कर है गेरूआमूंग है हरासभी है एक रस में घुला । चावल , दाल मसाले मिलकरसबने एक खिचड़ी बनाईयह पर्व मानव को सौंपकरऋषि, मनि एक बात सिखाई । भले हमारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *