बहती रहती जीवन धारा | Bahati Rahti Jeevan Dhara

बहती रहती जीवन धारा

( Bahati Rahti Jeevan Dhara )

महामृत्यु के आंचल में भी
जीवन की रेखाएं।
मानव मन की जिजीविषा ही
पुष्पित हो मुस्काए।

विविधि वर्जनाओं में चलता
रहता सर्जन क्रम है।
आस्थाओं का दीप प्रज्वलित
हरता तम विभ्रम है।
नित्य नवीन अंकुरित आशा
उत्साहित कर जाती,
कर्मठता पलती अभाव में
करती रहती श्रम है।

बहती रहती जीवन धारा,
तोड़ सभी बाधायें।
महामृत्यु के आंचल में भी
जीवन की रेखायें।

दु:ख के क्षण भी कभी कभी
हैं पहिचाने से लगते।
स्मृतियों के रेखांकन में
नये रंग हैं भरते।
मरुथल में भी धाराओं के
उत्स स्फुटित होते,
अश्रुपूर्ण नयनों में भी कुछ
नये स्वप्न हैं सजते।

विश्वासों से प्राणवान
होती जाती आशाये।
महाममृत्यु के आंचल में भी
जीवन की रेखायें।

संस्कृति की निर्ममता में भी
रहता छिपा सृजन है।
उल्लसित हृदय के स्पंदन में
होता दमित रुदन है।
नश्वरता का मान भंग
करतीं अखंड श्रद्धायें,
अनायास अधरों पर आती
गीतों की गुनगुन है।

आत्मतत्व के भाव बोध में
शान्ति सुधा सरसायें।
महामृत्यु के आंचल में भी
जीवन की रेखायें।

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

क्या कविता क्या गीत | Kya Kavita Kya Geet

Similar Posts

  • दुनिया है खूबसूरत | Duniya hai Khoobasoorat

    दुनिया है खूबसूरत! ( Duniya hai khoobasoorat )   दुनिया है खूबसूरत हमें जीने नहीं आता, रूठे हुए लोगों को मनाने नहीं आता। न कोई साथ गया है और न ही जाएगा, सलीके से देखो हमें जीने नहीं आता। जरूरत पड़ेगी चार कंधों की तुम्हें भी, गर दिल मिला नहीं,हाथ मिलाने नहीं आता? जरा ठहरो…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

  • doha dashak | -दोहा दशक | Hindi Poetry On Life | Hindi Poetry

    दोहा दशक ( Doha Dashak )     किया वतन की शान से, जिसने भी खिलवाड़। मिले दंड कठोर उसे, जाये जेल तिहाड़।   कृषक जनों की भीड़ में, शामिल कुछ शैतान। कभी नहीं वो चाहते, बढ़े वतन की शान।   डायन प्रथा के विरुद्ध, लड़कर हुई महान। छुटनी देवी को मिला, पद्मश्री ससम्मान।।  …

  • दशहरा | Dussehra

    दशहरा! ( Dussehra )    दशहरा सदा यूँ मनाते रहेंगे, कागज का रावण जलाते रहेंगे। फूहड़ विचारों को कहाँ छोड़ पाए, रस्मों-रिवाज हम दिखाते रहेंगे। चेहरा मेरा एक दिखता जगत को, बाकी वो चेहरा छुपाते रहेंगे। भ्रष्ट रहनुमाओं से क्या मुक्ति मिलेगी, नहीं तो बजट वो चबाते रहेंगे। करते हैं पाप, तन धोते हैं गंगा,…

  • फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर | Mohabbat ko Sare Aam

    फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर ( Phir humne mohabbat ko sare aam kar )    छुप छुप के दिल का बुरा हाल कर लिया सच जानिए तो जी का जंजाल कर लिया समझ जो आया,एक उम्र बीत जाने के बाद फिर हमने मोहब्बत को सरे आम कर दिया फिर हमने मोहब्बत को सरे…

  • Bhojpuri Vyang | प्रधानी

    प्रधानी ( Pradhani )    1 गउंआ भा लंका बजा जब डंका  फोन गईल घर से राजधानी आवा हो भैया कन्हैया भी आवा  भौजी  लड़े अबकी प्रधानी …..  आवा हो भैया…. 2 आपन सीट जुगाड़ भी फीट करें मनमानी जो देवई पीट  चले नहीं मर्जी नहीं वोट फर्जी   होय ना देबई अबकी बेईमानी ……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *