प्रथम पूज्य आराध्य गजानंद

गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

गणेश स्तुति

( Ganesh Stuti )

 

कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी
निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी
हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो
हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो
संताप कष्ट हो या उत्सव तुम को ही पूजा जाता है
भक्तों के संकट हरने प्रभु कोई दूजा नहीं आता हैं
मेरे प्रेम अश्रु को चरणों में स्थान दो मेरे गणपति जी
निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी

लड्डू का भोग या दुर्वा हो गुड़हल गेंदा तुम्हें भाता है
एक प्रेम डोर का बंधन है प्रभु जनम- जनम से नाता है
चूहे की सवारी कर प्रभु जी छोटों का मान बढ़ाया है
महिमा सब वेद पुराणों ने ऋषि मुनियों ने भी गया है
हम मूढ़ अंकिचन जन को कुछ ज्ञान तो दो मेरे गणपति जी
निज सेवक पर उपकार करो वरदान दो मेरे गणपति जी

मस्तक में ब्रह्म लोक लिये आँखों में लक्ष्य संजोये हो
कानों में वैदिक मंत्र भरे शिव नाम में ही प्रभु खोये हो
उदर में सुख समृधि सृजन ब्रह्मांड नाभि में बसता है
हाथों में पालन पोषण का सब भार तुम्हारें रहता है
तेरे अनुकम्पा से विधनेश्वर् सब कार्य सहज हम करते हैं
ले नाम प्रभु वक्रतुण्ड सुखमय से हम सब रहते हैं
मेरे प्रेम अश्रु को चरणों में स्थान दो मेरे गणपति जी
निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी||

Anand Tripathi

आनंद त्रिपाठी “आतुर “

(मऊगंज म. प्र.)

यह भी पढ़ें:-

मुझे संभालो | Mujhe Sambhalo

Similar Posts

  • जीवन समय

    जीवन समय जीवन का पहिया चलता रहता है,समय का पहिया घूमता रहता है।यूं तो इंसान के पास भी पहिए होते हैं,कभी गाड़ियों में,कभी विचारों में,कभी भाग्य में भी। तुमसे भी तेज़ दौड़ते समय के पैर नहीं होते,पैरों का लेकिन समय होता है। तुमसे छीनते समय, समय के हाथ भी नहीं होते,हाथों का लेकिन… तो, क्यों…

  • मेरे मन का दर्पण | Kavita Mere Man ka Darpan

    मेरे मन का दर्पण ( Mere Man ka Darpan ) मेरे मन के दर्पण मे तस्वीर तुम्हारी है कान्हा, प्रतिपल देखा करती हूं तस्वीर तुम्हारी अय कान्हा, खोली ऑखें तुझको पाया मूॅदी ऑख तुझे ही, कितना भी देखूं तुझको न ऑखों की प्यास बुझेगी, इकदिन सम्मुख दरसन दोगे सोच रही हूं मै कान्हा, प्रतिपल देखा…

  • ई वी एम का बटन दबाना है

    ई वी एम का बटन दबाना है   चलो पड़ोसी आज सुबह,हमें ईवीएम बटन दबाना है। जनता का विश्वास जीत,अब नई सरकार बनाना है। बेरोजगारी को जड़ से मिटा,भारत  संपन्न बनाना है। बेटा बेटी दादा दादी मम्मी पापा संग जाना है। अपना अधिकार जान कर,अब ईवीएम बटन दबाना है। अपने मर्जी के हैं मालिक, अपनी…

  • रश्मिरथी | Rashmirathi

    रश्मिरथी ( Rashmirathi )    देख सखी दिनकर नहीं आए आहट सुन रश्मि रथियों ने खोली द्वारा निशाचर डींग हांक रहे थे जो वह दुम दबाकर गये भाग कल की रात्रि अति काली जो अब ना दे दिखाई सोच सखी उनके आने पर क्या क्या देगा दिखाई तेज स्वरूप- सिंहासन संपूर्ण क्षितिज सुनहरी छाई निशाचर…

  • वाल्ट व्हिटमैन की अनुवादित कविता | अनुवादक- दीपक वोहरा

    वाल्ट व्हिटमैन (1819-1892) को अमेरिका के सबसे प्रभावशाली कवियों में से एक माना जाता है। उनका कविता संग्रह, लीव्स ऑफ़ ग्रास, अमेरिकी साहित्य के इतिहास में एक मील का पत्थर है। व्हिटमैन ट्रान्सेंडैंटलिज़्म और यथार्थवाद के बीच संक्रमण का हिस्सा थे, और उनका काम अक्सर अमेरिकी अनुभव और उसके लोकतंत्र की प्रकृति पर केंद्रित होता…

  • पुनीत पर्व शरद पूर्णिमा | Poem in Hindi on Sharad Purnima

    पुनीत पर्व शरद पूर्णिमा ( Puneet parva sharad purnima )    ज्योत्स्ना मचल रही,अमिय वृष्टि करने को षोडश कला सोम छवि, अनूप कांतिमय श्रृंगार । स्नेहिल मोहक सौंदर्य, अंतर सुरभिमय आगार । धरा रज रज भावविभोर, तृषा तृप्ति कलश भरने को । ज्योत्स्ना मचल रही, अमिय वृष्टि करने को ।। पटाक्षेप काम क्रोध द्वेष, शीतलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *