Jag ko Bachana
Jag ko Bachana

जग को बचाना !

( Jag ko bachana ) 

 

आग से दोस्ती तू कभी न निभाना,
बिगड़े हालात से जग को बचाना।
नभ,जल,थल से मिसाइलें उठी हैं,
खाक में साँसें न किसी की मिलाना।

दाग के छींटे किसपे नहीं हैं,
काँटों की राहें कहीं न बनाना।
पलट करके देखो सियासत है प्यासी,
दहशत जहां से मिलके मिटाना।

न सुबह ताजगी है, न रात में रौनक,
झुलसे सितारों पे मरहम लगाना।
इस बदनसीबी का क्या नाम दूँ मैं,
बहारों का गर्दन कभी न दबाना।

वक़्त के नकाब से न छिपेगी हक़ीक़त,
नई कोंपलों को धुआँ से बचाना।
खिंजाँ से न उजड़े जग का चमन ये,
तलब अपने ख़्वाबों की अधिक न बढ़ाना।

जाग-जागकर ये रातें कटी हैं,
जमींनी फरिश्ता न किसी को बनाना।
आँखों की बरसात कोई तो रोके,
बम बेगुनाहों पे कभी न गिराना।

 

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक)

यह भी पढ़ें :-

धुआँ धुआँ | Dhua Dhua

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here