काशाना मंज़ूर हुआ

काशाना मंज़ूर हुआ

काशाना मंज़ूर हुआ

तेरे दिल का अब हमको हर काशाना मंज़ूर हुआ
तेरी ज़ुल्फ़ों के साये में मर जाना मंज़ूर हुआ

उठने लगीं हैं काली घटायें छलके हैं जाम-ओ-साग़र
ऐसे आलम में तुझको भी बलखाना मंज़ूर हुआ

महकी महकी गुलमेंहदी है चाँद सितारे भी रौशन
ऐसे मौसम में उनको भी तरसाना मंज़ूर हुआ

लहराते हैं ज़ुल्फें हमदम हर पल अपने चेहरे पर
उनका फूलों सा हमको यह नज़राना मंज़ूर हुआ

चाहे जितनी घोल दे नफ़रत ऐ साक़ी पैमानों में
मेरी चाहत को तेरा हर पैमाना मंज़ूर हुआ

ज़हर-ए-ग़म का जाम पिया है हमने उनके हाथो से
अपनी मौत का यार हमें यह परवाना मंज़ूर हुआ

मेरे नाम के साथ महकता हो उनका भी नाम अगर
मेरे खूँ से भी लिख दो तो अफ़साना मंज़ूर हुआ

उनके चेहरे पर रौनक़ है देख लो मेरी मय्यत में
उनकी मर्ज़ी को शायद यह नज़राना मंज़ूर हुआ

लगवाते हैं बुत मेरा वो बाद मेरे मर जाने के
दुनिया वालों को अब देखो दीवाना मंज़ूर हुआ

साग़र हम भी आ जाते हैं आखिर दिल की बातों में
आज हमें पत्थर से शीशा टकराना मंज़ूर हुआ

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • आँखों आँखों में दास्तान हुई | Vinay Sagar Poetry

    आँखों आँखों में दास्तान हुई ( Aankhon aankhon mein dastan hui ) आँखों आँखों में दास्तान हुई यह ख़मोशी भी इक ज़बान हुई इक नज़र ही तो उसको देखा था इस कदर क्यों वो बदगुमान हुई कैसा जादू था उसकी बातों में एक पल में ही मेरी जान हुई इस करिश्मे पे दिल भी हैरां…

  • प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार

    प्रकृति का अद्भुत श्रृंगार ( 2222 2222 222 )निर्मल गंगा सी धारा तुम बहती होशबनम के मोती जैसी तुम लगती हो चंद्रप्रभा रातों की सुंदरता में तुमआँचल बन कर फैली नभ में दिखती हो यूँ लगता है जैसे ऊँचे परबत सेकल-कल करती झरने जैसी बहती हो फूलों की कोमल पंखुड़ियों के जैसेभँवरे की प्रीती की…

  • जवानी | Jawani Shayari

     जवानी (  Jawani )    छीन न ले डरता हूँ फिर से होश जवानी जगा रही है दिल में फिर से जोश जवानी बात करो फूलों ,तितली,परबत नदिया से अच्छी नहीं लगती है ये ख़ामोश जवानी महबूबा ने वस्ल का वादा अगर किया हो बन जाती है फिर तो ये ख़रगोश जवानी लाखों काँटे हैं…

  • उलझे हुए हैं | Uljhe Hue Hain

    उलझे हुए हैं ( Uljhe Hue Hain ) अपने जज़्बात में उलझे हुए हैं इक मुलाकात में उलझे हुए हैं दर्द की तान, बसी है जिनमें, ऐसे नग़मात में उलझे हुए हैं चाँदनी की सी चमक है जिस में सब उसी गात में उलझे हुए हैं इससे हासिल तो नहीं होता कुछ, फिर भी सब…

  • जताते नहीं | Jatate Nahi

    जताते नहीं ( Jatate Nahi ) आज कल प्यार क्यों तुम जताते नहींरूठने पर मुझे क्यों मनाते नहीं हारना चाहती हूं मैं सब कुछ मगरप्यार के खेल में तुम हराते नहीं मैं तरसती ही रहती हूं लेकिनकान में चीखकर डराते नहीं मैं हूं तैयार पर आज कल तुम कभीप्रेम से उंगलियों पर नचाते नहीं कौन…

  • दिल में शोले उठे हैं यहां | Dil Chune wali Shayari

    दिल में शोले उठे हैं यहां ( Dil mein shole uthe hai yahan )    इश्क में लुट चुके है यहां दिल में शोले उठे हैं यहां घेर ली है ज़मीं कांटों ने फूल कब खिल सके हैं यहां सब फरेबी निकलते हैं लोग सोच से सब परे हैं यहां दौलतें शोहरतें देखकर लोग इज़्ज़त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *