मैं आ रहा हूँ

मैं आ रहा हूँ | Main Aa Rahan Hoon

मैं आ रहा हूँ

( Main Aa Rahan Hoon )

कान तरस गए यह सुनने को,
“मैं आ रहा हूँ”
एक बार तो कह दीजिए प्रभु!
“मैं आ रहा हूँ”

अँखियाँ बिछा देती मैं राह में,
बांवरी मैं हुई आपकी चाह में,
कब से राह मैं तक रही हूँ,
सहन पीड़ा करने कैसे सक रही हूँ,
कह दीजिए प्रभु! तपस्या सफल हुई,
“मैं आ रहा हूँ”।।

अँखियाँ पथरा गई राह तकते,
दर्शन अभिलाषा हेतु नहीं थकते,
विरह में इतना जलाना सही नहीं,
चाहत तो आपकी कम कहीं नहीं,
कह दीजिए प्रभु ! प्रतीक्षा सफल हुई,
“मैं आ रहा हूँ”।।

अंसुवन जल से मैं पग धोऊँगी,
चरणों में शीश रख चैन से सोऊँंगी,
अपने प्रेम से मुझे सहलाने को,
व्यथित हृदय मेरे बहलाने को,
कह दीजिए प्रभु! अराधन सफल हुई,
“मैं आ रहा हूँ”।।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

भज ले राम | Bhaj le Ram

Similar Posts

  • एक ही भूल | Ek hi Bhool

    एक ही भूल आज बरसों बाद तुम्हारा दीदार हुआ,दूरियाँ बनी हुई थी फिर से प्यार हुआ। लबों को तुम्हारे लबों का स्पर्श हुआ,बदन की महक का यूँ एहसास हुआ। ग़र ये ख़्वाब है तो ख़्वाब ही रहने दो,मैं सो रहा हूँ सोया हुआ ही रहने दो । चली क्यों नही जाती हो मेरी बातों से,जिस…

  • निद्रा

    निद्रा     शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा। धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।   विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा, गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा, आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०   सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है, सोना ही तो…

  • आवारा धूप | Awara Dhoop

    आवारा धूप ( Awara dhoop )   धूप तो धूप ही होती है इस कोहरे ठंड से ठिठुरते शहर में धूप का इंतजार रहता है सबको कहीं से थोड़ी सी धूप मिले, सूरज सो गया है कंबल में लिपटकर, धूप को सुला लेता है, आगोश में अपनी , धूप सो जाती है, सूरज की बाँहो…

  • कसक | Poem in Hindi on kasak

    कसक ( Kasak ) रौशनी की तलाश में हम बहुत दूर निकल आये जहाँ तक निग़ाह गई बस अन्धेरे ही नजर आये जिन्दगी ने हमें दिया क्या और लिया क्या सोच के वक्त के हिसाब आँसू निकल आये कसक दिल में रहती है अपनो को पाने की समझ  नहीं  आता अपना किसे कहा जाये अपनो …

  • राखी का पर्व | Rakhi ka Parv

    राखी का पर्व ( Rakhi ka parv )    आया है आज राखी का त्योहार उमड़ रहा है भाई बहन का प्यार खुशियों संग झूम रही रिश्ते की डोर भाई बहन की नोंक झोंक है चहुंओर बहाना बांधे राखी भाई के हांथ बदले मांगे जीवन भर का साथ बहना के खातिर भाई है शेर के…

  • .खुद से जंग लड़ने लगा हूं | Khud se

    .खुद से जंग लड़ने लगा हूं ( Khud se jang ladne laga hoon )    मैं आज कल खुदसे जंग लड़ने लगा हूं, मैं कितना काबिल हू इसी कोशिश में खुदको आजमाने लगा हूं, काँच जैसा चमकने के लिये, बिखरने लगा, चाँद जैसा निखरने केलीये, आजकल मैं खुदसे लड़़ने लगा हूं। कामियाबी हासिल करने के…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *