Mujra

खाए हो चोट दिल पे | Mujra Khaye ho Chot Dil pe

खाए हो चोट दिल पे!

( Khaye ho chot dil pe ) 

( मुजरा )

 

खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी,
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी।

तसव्वुर मेरे हरदम रहोगे,
कुंवारे बदन का रस भी चखोगे।
काँटों की सेज छोड़, फूल पे सुलाऊँगी,
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी,
खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी।
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ………..

खजाना ये रूप का मुझसे तू ले लो,
बदले में राजा दिल मुझको दे दो।
जवानी की तुमसे नथ उतरवाऊँगी,
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी,
खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी।
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ…..

जलेगा चराग़ मेरा हवा क्या करेगी,
दो जिस्म एक जां बनके देखो जलेगी।
उमरिया ये सारी मैं तुमपे लुटाऊँगी,
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ मैं अपना बनाऊँगी,
खाए हो चोट दिल पे मरहम लगाऊँगी।
रफ़्ता-रफ़्ता सइयाँ…..

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

जलना पड़ा | Jalna Pada

Similar Posts

  • चिट्ठी और संदेश

    चिट्ठी और संदेश तेरी यादें, हवाओं में सजी हैं,हर आहट में तेरी कोई कड़ी बसी है।चिट्ठी न कोई, न ही कोई पैगाम,तेरे बिना वीरान लगे ये सारा जहां तमाम। तेरे जाने का दर्द, अब भी दिल से उतरता नहीं,हर रास्ता तेरा पता पूछता है, कहीं पर भी रुकता नहीं।जाने वो कौन सा देश है, जहाँ…

  • घी दही संग खिचड़ी खाए

    घी दही संग खिचड़ी खाए विष्णु ने काटा असुर सिर,सिर गाड़ दिया मंदराचल परजीत सभी संक्रान्ति पर्व मनाये,रवि उत्तरार्द्ध होकर मकर जाए । चीनी की पट्टी, गुड़ का डुन्डा,तिल का लड्डू मन को भाये।कुरई में रखकर लाई चूरा,घी दही संग खिचड़ी खाये। राज्यों में अनेक नाम प्रसिद्ध,कहीं खिंचड़ी कहीं लोहड़ी तो,कही पोंगल माघी, उत्तरायण,देशवासी मकर…

  • अजीब रंग में बहार गुजरी | Bahar

    अजीब रंग में बहार गुजरी ( Ajeeb rang mein bahar gujri )    अजीब रंग में अब के बहार गुजरी। आशाएं ले डूबी साल बेकार गुजरी। मौसम भी रहा मौन हवाएं थम सी गई। हमसे पूछे कौन फिजाएं खिल ना रही। देख कर भी अंजान क्या जमाना हुआ। टूटे दिलों का आज नया फसाना हुआ।…

  • कौन है नेता कौन अभिनेता

    कौन है नेता कौन अभिनेता कौन है नेता कौन अभिनेताअब पहचानना है मुश्किल। भाषण की जगह अब गीत है सुनते,गीत गीत में भाषण को हैं रचते, भाषण कम अब व्यंग ज्यादा है कसते,एक दूजे की टांग खींचतेनहीं किसी को बक्शते है। टीवी सीरियल से ज्यादाकिरदार इसमें दिखते हैं । बड़े-बड़े नेता अभिनय के लिए बड़े-बड़े…

  • झमाझम बारिश | Jhamajham Barish

    झमाझम बारिश ( Jhamajham Barish ) देखो देखो बारिश का मौसम है आया। सुहाना मौसम ये सबके मन को भाया। काले काले घनघोर बादल नभ में छाए। गर्मी से व्याकुल पशु पक्षी देख हर्षाए। पेड़ पौधे नव पुष्पों से हुए आच्छादित। जीव जगत के हृदय देख हुए हैं पुलकित। बारिश की बूंदें तन मन को…

  • श्री देवनारायण भगवान | Shri Devnarayan Bhagwan par Kavita

    श्री देवनारायण भगवान ( Shri Devnarayan Bhagwan ) आज लोक देवता मानता है आपकों पूरा राजस्थान, भगवान विष्णु के अवतार थें कहलाएं देवनारायण। जो माघ मास मे शुक्ल पक्ष की षष्ठी को ये जन्में थें, जीवन सारा लगा दिया था जिन्होंने लोक कल्याण।। जिनकी माता का नाम साढ़ू और पिता सवाई भोज, १८००० पशुधन था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *