Papa to Bus Papa hi Hote

पापा तो पापा ही होते | Papa to Bus Papa hi Hote

पापा तो पापा ही होते

( Papa to bus papa hi hote ) 

 

यह पापा तो हम सब के पापा ही होते,
स्वयं से भी ज़्यादा हमारा ध्यान रखतें। ‌
हमें ज़िन्दगी जीने की यह कला बताते,
कभी कोई बहाना किसी से ना बनाते।।

सभी ज़रुरतों को यह पापा पूरी करतें,
नौकरी कोई ऑटो रिक्शा यह चलातें।
चाहें मेहनत मज़दूरी खेती बाड़ी करते,
जल्दी उठते और काम पर चलें जाते।।

पर्व त्योंहार पर नये-नये कपड़े दिलाते,
पढ़कर आगे बढ़नें को कहते ही रहते।
जज़्बात हम सभी के ये पापा समझते,
कभी अपने लिए वह कुछ न खरीदते।।

देखकर चेहरा बच्चें का फूले न समाते,
सजाकर सपने उनको पूरा वहीं करतें।
कोड़ी-कोड़ी जोड़कर यह शादी रचाते,
बेहतर करतें चाहें स्वयं वो बिक जाते‌।‌।

हारी बीमारी दुःख में लेकर यह भागते,
कभी बच्चों पे ऑंच कोई आनें न देते।
हमें सरल एवं सहज भाषा में समझाते,
कभी गुरु दोस्त माता जैसा प्यार देते।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • भगवान के डाकिए | Bhagwan ke dakiye chhand

    भगवान के डाकिए ( Bhagwan ke dakiye )   फूलों की मस्त बहार, बहती हुई बयार। पेड़ पौधे नदी नाले, ईश्वर के डाकिए।   पशु पक्षी जीव जंतु, काले काले मेघ घने। हंसी वादियां पर्वत, ईश्वर के डाकिए।   चेहरे की चमक भी, होठों की मुस्काने सारी। दिलों की धड़कनें भी, ईश्वर के डाकिए।  …

  • जल बिन | Kavita

    जल बिन ( Jal Bin )   इकदिन समंदर भी सूख जाएगा व्यर्थ पानी बहाया जा रहा  घर-घर लगाकर समरसेबुल व्यर्थ पानी बहाया जा रहा    जहां थी जरूरत सभी को इक गिलास पानी की वहां चलाकर समरसेबुल व्यर्थ पानी बहाया जा रहा   पानी का कीमत इक दिन जाकर मैं मछलियों से पूछा, वो…

  • आस्था में ही विश्वास है | Aastha Mein Vishwas

    कंचन काया राम की , नयन कमल समान दर्शन करती दुनियां,करती प्रभु को प्रणाम ।। मूर्तिकार ने जब यह मूर्ति बनाई तब उसका स्वरूप उसे इस प्रकार का बिल्कुल नहीं लगा जैसे उसमें कोई ऊर्जा समाहित हो परंतु प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम का स्वरूप और निखार एकदम से अलग हो गया हमारे वेद मन्त्रों…

  • आंचल छांव भरा | Aanchal Chhanv Bhara

    आंचल छांव भरा ( Aanchal Chhanv Bhara ) हो गर साथ उसका तो तू क्या मिटा पायेगा।ख़ाक हो जाएगा तिरा अहम् तू निकल ना पायेगा। दर्द , ज़ख्म हैं पोटली में उठा और जिये जा।रिसते ज़ख्मों को भला कहां तू दिखा पायेगा। आंचल छांव भरा चला गया साथ मां के।ममता का साया तू अब कहां…

  • 24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

    यह विद्वानों और उत्कृष्ट कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति कविताओं (desh bhakti kavita in hindi) का संग्रह है। हर साल 26 जनवरी को भारत अपने गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाता है। इस दिन, सेना परेड शुरू करती है, एयर शो प्रदर्शित करती है, और सैनिकों और योग्य उम्मीदवारों को बहादुरी पुरस्कार…

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *