Parashuram

भगवान विष्णु अवतार परशुराम | Parashuram

भगवान विष्णु अवतार परशुराम

( Bhagwan Vishnu Avatar Parashuram )

 

भगवन हरि विष्णु के आप थें ऐसे छठवें अवतार,
राम समान शक्तिशाली थें रखते फरसा हथियार।
वीरता का साक्षात उदाहरण एवम नाम परशुराम,
अहम भूमिका निभाये थें जो त्रेतायुग एवं द्वापर।।

जो अपना गुरु भगवान शिव-शंकर को मानते थें,
महेन्द्र गिरी पर्वत जाकर कठोर तपस्या किए थें।
प्रसन्न होकर भोलेनाथ दिव्य अस्त्र इनको दिए थें,
जिनसे युद्ध निपुणता अजय रहें वरदान पाए थें।।

ब्राह्मण कुल में जन्में पर युद्ध में अधिक रुचि थी,
पूर्वजों के निर्देश से शिव जी की तपस्या की थी।
बैसाखमास में शुक्लपक्ष की तृतीया को जन्में थें,
सप्तऋषि जमदग्नि पिताजी व माता रेणुका थी।।

इस रोज लगातें है भक्तगण जगह-जगह भण्डारे,
रामभद्र भार्गव भृगुपति भृगुवंशी नाम से पुकारे।
मंदिरों में हवन-पूजन के आयोजन भी रखें जाते,
भोजन-प्रसादी का लाभ उठाते लगाते जयकारे।।

बढ़-चढ़कर करते इस-रोज अधिकांश लोग दान,
भीष्म, द्रोण व कर्ण को इन्होंने दिया शस्त्र ज्ञान।
इस दिन किये गए पुण्य का मिलता पुण्य अपार,
अनसुलझे इनके बहुत रहस्य परशुराम भगवान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • हममें राम, तुममे राम

    जय श्री राम हममें राम, तुममे राम सबमे राम, सबके राम जहाँ भि देखो राम हि राम बोलो जय श्री राम राम हि धरती राम हि अम्बर राम हि बूंद, राम समंदर देखा जैसा, पाया वैसा कोई अलग नहीं उनका धाम बोलो जय श्री राम त्यागी राम, वैरागी राम सकल शृष्टि के अनुरागी राम सत्य…

  • तन के उजले मन के काले | Tan ke Ujle Man ke Kale

    तन के उजले मन के काले ( Tan ke ujle man ke kale )   दुष्चक्रो के जाल फैलाए छल कपट दांव चलाए। भ्रष्टाचारी खुद हो जाए लूट खसोट वो अपनाए। घट में कितने नाग पालते स्वार्थ में रहते मतवाले। कैसे हैं मतलब वाले तन के उजले मन के काले। तन के उजले मन के…

  • होली का त्यौहार

    होली का त्यौहार होली पर्व पर हमारा बस एक ध्यान हों ।हर पल हमारे प्रभुवर का नाम हों ।जब तक इस तन में प्राण हैं तब तक नाम हों ।हम मूर्च्छा को तोड़े प्रभुवर का नाम हों ।खाते – पीते सोते जागते प्रभुवर का नाम हों ।जग की माया से पग – पग पर हमने…

  • सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

    सूर्य नमस्कार ( Surya Namaskar )   आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ******** सुख समृद्ध जीवन पथ, स्वस्थ तन मन अति महत्ता । उत्तम पावन विचार उद्गम, दिव्य स्पंदन परम सत्ता । अद्भुत ओज बिंब सूर्य देव, मूल विमुक्ति सघन अंधकार से । आरोग्य अनुपमा, सूर्य नमस्कार से ।। द्वादश सहज आसन चरण, अंतर्निहित अनूप…

  • करगिल जंग | Kavita Kargil Jung

    करगिल जंग ( Kargil Jung ) युद्ध के उस रंग में, दुश्मन के साथ जंग में, बहादुरी दिखा रहे थे हमारे रणबाँकुरे। टाइगर हिल हो या हो द्रास की वो पहाड़ियों, फिर से उसको हासिल कर रहे थे रणबाँकुरे। एटम-बम को जो गहना पहनाकर वो बैठे हैं, अधोपतन का उत्तर वो दे रहे थे रणबाँकुरे।…

  • अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

    अच्युतम केशव वंदन ( Achyutam Keshav Vandan )    अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार श्री मंगल इति श्री शुभ, रग रग अलौकिक उजास । छवि अनूप मनमोहनी, रज रज मृदुल सुहास । अनुभूति संग अभिव्यक्ति, शब्द अर्थ आनंद अपार । अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।। पावनता अंतर्संबंध रमन, अपनत्व सरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *