Laghu Katha Pramanikta

प्रामाणिकता | Laghu Katha Pramanikta

रेल छोटे से रेलवे स्टेशन पर ठहरी. रामू ने चायवाले से चाय ली. चायवाले को २०० ₹ की नोट दी। चायवाला बाकी रकम गिनकर वापस करे। उस से पहले ट्रेन रवाना हो गयी।

ट्रेन के रवाना होते ही पास बैठी मेरी पत्नी मेरे पर झल्लाने लगी की आप से एक काम ढंग से नहीं होता। गये ना २०० ₹. मैं क्या करता। मेरे पास पत्नी की डांट को खाने के सिवा दूसरा विकल्प नहीं था।

मेरे लिये चाय भी बेस्वाद हो गयी थी। पांच सात मिनिट के बाद एक आवाज सुनाई दी कि *साहब, पिछले स्टेशन पर २०० की नोट देकर चाय आपने ही ली थी ना? एक लडके ने मुझ से पूछा।

मैंने उसे प्रश्नवाचक दृष्टि से देखते हुए कहा हां
क्यों कि पूछने वाला वो नहीं था। जिस के पास मैंने चाय ली थी। वो चाय वाला तो बडी उमर का था। जब की ये तो युवा था।

युवा मेरी नजर को समझ गया। वो बोला *साहब, आपने जिन से चाय ली थी। वो मेरे पिता जी हैं। मैं आप के बाकी रुपये लौटाने आया हूं।
मेरे चेहरे पर फैला प्रश्नार्थ का चिन्ह और बडा हो गया।

मेरे चेहरे को देखते हुए वो बोला * साहब, हमारा वाला स्टेशन छोटा है। इसलिये रेल गाड़ियां ज्यादा रुकती नही है। इसलिये हम बाप बेटे ने ये व्यवस्था कर रखी है। दिन में एक दो बार एसा होता ही है।

पिता जी ग्राहक को बाकी पैसे ना लौटा सकें तो मुझे फोन कर के डिब्बा नंबर और सीट नंबर बता देते हैं। मैं ट्रेन में होने के कारण ग्राहकों को उन के बाकी पैसे लौटा देता हूं।

उस की बातें सुनकर मेरा मन गदगदित हो गया। बाप बेटे की सत्यनिष्ठा और प्रामाणिकता को जानकर छाती ये सोचकर चौडी हो गयी कि देश की मिट्टी में सत्यनिष्ठा प्रामाणिकता खुद्दारी आदि कूट कूटकर भरे हैं।

संक्षेपानुवाद : महेश सोनी

नोट : ये लेखन मूलत: अंग्रेजी में था। अंग्रेजी से गुजराती में भरत राजगोर ने अनुवाद किया था। गुजराती से हिन्दी में संक्षेपानुवाद महेश सोनी ने किया है।

यह भी पढ़ें :-

कुंअरा बाप | Laghu Katha Kunwara Baap

Similar Posts

  • गणतंत्र दिवस

    एक छोटे से गाँव में एक छोटा लड़का रहता था, जिसका नाम रोहन था। गणतंत्र दिवस नजदीक था। रोहन की बड़ी बहन मोनी गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीत सुनाने की घर पर तैयारी कर रही थी। रोहन को बार बार गणतंत्र दिवस का नाम सुनने को मिल रहा था। वह समझ नहीं पा…

  • जिंदगी का सफरनामा ( एक शिक्षक की आत्मकथा )

    भाग : 1 मैं बचपन से अंत: प्रवृति का व्यक्ति रहा हूं। जिसने बोल दिया तो बोल दिया मैं तो चुप रहना मैं ज्यादा धमाचौकड़ी भी नहीं करता था। हां लेकिन जब मुझे कोई परेशान करता था तो मैं उसकी धुनाई करने से भी बाज नहीं आता था । गांव में उस समय तक एक…

  • मौत के सौदागर | Maut ke Saudagar

    “ऐ कौन है जो मुझसे टक्कर ले सकें,! किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं हैं कि मुझसे मुकाबले कर सकें।” सुदेश चौराहे पर आऊ बाऊ बक रहा था। रोज सायं काल में 9:10 बजे रात तक वह चौराहे पर नशे में घूमता रहता है। इसका अधिकांश समय नशे में ही डूब जाता है। वह…

  • मूहूर्तवाद | Muhurtvad

    आज जहां देखो वही मुहूर्त बताने वाले भविष्यवक्ताओं की लाइन लगी हुई है। सुबह-सुबह जब हम टीवी खोलते हैं तो यह भविष्यवक्ता जिनके खुद के भविष्य का कुछ नहीं पता संसार के भविष्य को बताते फिरते हैं। इन भविष्यवक्ताओ ने जितना नुकसान किया है हो सकता है और किसी ने नुकसान नहीं किया हो। देश…

  • टोना- टोटका | Tona- Totka

    अनिल जी एक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। वे समाज में व्याप्त रूढ़ियों से बच्चों को बचाने के लिए अक्सर वे बच्चों से इस विषय पर चर्चा करते रहते हैं। एक दिन उन्होंने देखा कि बहुत से बच्चे काली-काली ताबीज गले में बांधे हुए हैं। कुछ हाथ में भी बांधे हैं। उन्होंने सुमित नाम के लड़के…

  • लाइसेंसी लुटेरे | Licensee Lootere

    “अम्मा सुनो ना! राहुल का एक्सीडेंट हो गया है!” उसकी बहन बदहवास अपनी मां से कह रही थी। पूरे घर में अफरा तफरी मच गई। उस समय घर में ना राहुल के पिता थे ना ही उसके चाचा। घर में बस उसकी मां, बड़ी बहन एवं दादी थी। क्या करें ? कैसे करें? किसी को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *