सैनिक

सैनिक | Sainik kavita

सैनिक 

( Sainik )

 

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

1.न हिन्दू है न मुस्लिम है, वो केवल मानव राशी हैं |
न दिन देखें न रात पता हो, वो सच्चे भारतबासी हैं |
चाहे गर्मी हो या बर्फ जमे, अपना कर्तव्य निभाते हैं |
खुद जान गंवा कर सीमा पर, हिन्दुस्तान बचाते हैं |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

2.वो डटे रहें बस डटे हुए हैं, सौ दुश्मन पर भी भारी हैं |
परिवार से अपने दूर रहें, बस ड्यूटी से अपनी यारी है |
वाकई वो सच्चे हीरो हैं, जो देश के लिए बलिदानी हैं |
हजारों ने बलिदान दिए, तैनात लाखों तैयार सैनानी हैं |

 वो सैनिक है,वो रक्षक है ||

3.हम रहें सुरक्षित घर में अपने, सीमा पर हर तैयारी है |
उनके खातिर कुछ करने की, आई अब अपनी बारी है |
अपने भारत मे सौ करोड से, ज्यादा बैंक खाता धारी हैं |
स्वत:ही कट जाए एक रूपया, पहुँचे शहीद के द्वारी हैं |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

4.जितने शहीद उतने रूपये, हर खाते से काटा जाए |
एक रूपये के हिसाब से, शहीद परिवार में बांटा जाए |
उस हिसाब से सौ करोड से, ज्यादा एक घर मे पहुँचेगा |
न जनता को अखरेगा, न महान परिवार कहीं भटकेगा |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

5.महान है परिवार बड़ा, जिसके घर से कोई सैनिक है |
नित जान हंथेली पर रखते, सैनिक के लिए ये दैनिक है |
जिनके कारण हम अपने घर, निश-दिन हंसते गाते हैं |
खो कर अपने बीर सपूत को, दर-दर की ठोकर खाते हैं |

 वो सैनिक है,वो रक्षक है ||

6.जिसने भारत के खातिर, खुद प्रांण न्योछावर कर डाले |
सुख दुख यारी नींद चैन, घर परिवार न्योछावर कर डाले |
लाल के दुख में डूबे घर मे, क्यों न हम कुछ ऐसा कर डाले |
देश-भक्त की पूरी कमी नहीं पर, क्यों न खुशियाँ भर डाले |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

7.कोई सोचे एक शहीद को, सौ करोड कुछ ज्यादा है |
मैं कहता हुँ बहुत तनिक हैं, उसके बलिदान से आधा है |
फिल्म अभिनेता फिल्म बना, फिर अरबों नोट कमाते है |
घूस-खोर अधिकारी नेता, घोटाला कर के हांथ बनाते है |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

8.इन सब की करतूत जानते, फिर भी चुप हो जाते हो |
जो मर मिटते हैं देश के खातिर, उन पर बात उठाते हो |
नमन मेरा हर देश भक्त को, जो सच मे देश हिताही है |
दान नहीं सम्मान से देना, वो एक सच्चा बीर सिपही है |

 वो सैनिक है, वो रक्षक है ||

 

कवि:  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

खत् | Khat par kavita

Similar Posts

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • Love Kavita | मैं तेरा हो जाऊं

    मैं तेरा हो जाऊं ( Main Tera Ho Jaoon )   तेरी बाहों में सर रख कर सो जाऊँ; तेरे हंसी खाबों में फिर से खो जाऊँ ।   हम भी बड़े बेताब हैं तेरे दिल में रहने को, तू प्यार से बुला मुझे,मैं अंदर तभी तो आऊँ ।   तुझे हक़ से दुनिया वालों…

  • रणबंका राणा वीर जब्बर | Kavita marwadi

    रणबंका राणा वीर जब्बर ( Ranbanka rana veer jabbar )   आजादी रो दीवानो हूं मैं देशभक्त मतवाळो हूं भारत मां को लाडलो मायड़ रो लाल रुखाळो हूं   तीर चलै तलवार चलै वारा रा ऊपर वार चलै रणबांकुरा रण म कूदै रणवीरां री हुंकार चलै   चित्तौड़ शान सूं खड़यो मुगलां सूं टक्कर लेतो…

  • बड़ा ही महत्व है | Kavita Bada hi Mahatva hai

    बड़ा ही महत्व है ( Bada hi Mahatva hai )   पढ़ने में किताब का जीतने में ख़िताब का दूकान में हिसाब का बड़ा ही महत्व है । खाने में खटाई का सोने में चटाई का कक्षा में पिटाई का बड़ा………. खेत में हल का रेत में ऊंट का डेंगने में बेंत का बड़ा………… रिश्तों…

  • बादल कही से आओ ना

    बादल कही से आओ ना ( बाल गीत ) सूरज मामा आसमान परबढ़ती गर्मी तापमान परसुख गईं सब नदियां नालेदादी नहीं लेती एक निवाले यह गर्मी खूब सताती हैतन मन में आग लगाती हैपंखे के नीचे सोते हैंफिर भी गर्मी से रोते हैं गुनगुन कान्हा सोना प्यारेगिनते रहते जाग के तारेनारियल पानी खीरा ककड़ीकुछ नहीं…

  • लड़ाई लंबी है | Poem in Hindi on Ghaza War

    लड़ाई लंबी है ! ( Ladai lambi hai )    हुई मानवता तार-तार,लड़ाई लंबी है, नाच रही है मौत, लड़ाई लंबी है। एटम-बम बना खिलौना कुछ लोगों का, द्वार चक्रव्यूह तोड़,लड़ाई लंबी है। नभ,जल,थल से न बरसेंगे फूल कोई, लहू से सने हैं हाथ,, लड़ाई लंबी है। महंगाई,बेकारी पर किसी का ध्यान नहीं, बदलेगा भूगोल,लड़ाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *