खत्

खत् | Khat par kavita

खत्

( Khat )

 

हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️||

1.कलम उठा के कागज पर, अरमान दिलों के लिख डाले |
मम्मी-पापा सब कैसे रहते हैं, सब हाल घरों के लिख डाले |
मुहल्ले-पडोस की खट्टी-मीठी, सब चाहत-बातें-दिल काले |
खत् लिख पोस्ट किया अब बैठे, जबाब की चाह मे दिल वाले |

हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️||

2.चिठ्ठी भेजी हाल-चाल की, अपने जज्बात बताने को |
मन में मेरे उनके खातिर, जितनी चाहत है दिखाने को |
दो दिन बीते अब चार हुए, इंतजार अभी भी बांकी है |
जबाब अभी नहीं आया वापस, टेंशन सब पर भारी है |

हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️||

3.एक सुबह जब डांकिये ने, आकर दरबाजा खटकाया |
दिल में लाखों खुशियां भर गईं, हांथ मे जब खत् पकडाया |
पोस्टमैन को थैंक-यू कह कर, खत् पढ़ने को उत्साहित हैं |
खोली चिठ्ठी बैठ गए पढ़ने, खुद अपने पर ही प्रोत्साहित हैं |

हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️||

4.हाल-चाल सब ठीक लिखे, कुछ दर्द लिखे कुछ खुशियां |
भेजा जो प्यार वो वापस आया, आँसू छलकातीं अंखियां |
नहीं थे मोबाइल-फोन कनेक्सन, रहते हैं सब दूर हमारे |
खत् ही थे एक सहारे जिससे, होते दुख-सुख के बंटवारे |

हमारे “खत्” ही थे एक सहारे….||✉️||

 

कवि :  सुदीश भारतवासी

 

यह भी पढ़ें :-

मधु | Madhu par kavita

Similar Posts

  • Jal par kavita | जल ही जीवन

    जल ही जीवन ( Jal Hi Jeevan Hai )   बूॅ॑द -बूॅ॑द  से  घड़ा  भरे, कहें  पूर्वज  लोग, पानी को न व्यर्थ करें, काहे न समझे लोग।   जल जीवन का आधार है,बात लो इतनी मान। एक  चौथाई  जल  शरीर,  तभी थमी है जान।   जल का दुरुपयोग कर, क्यों करते नुकसान। जल  से  है …

  • श्री चरण | Shree Charan

    ” श्री चरण “ ( Shree charan )    श्री गिरिधर दीजिए , मुझे श्री चरणों में निवास । बड़ा कठिन रहा विरह तुमसे , मिलन की गिरधर तूझसे आस ।। चरण पखारे जिनके यमुना नित, जिन पर श्री राधा रानी प्रेम लुटाएँ । मीरा भक्ति करें मग्न हो जिनकी , सुदामा सा मित्र जिन्हें…

  • अलविदा | Alvida

    अलविदा ( Alvida )   मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है। तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है। तुझे अलविदा…।। कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है। यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है। क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है, अपने के…

  • साथ | Sath

    साथ ( Sath )    वह साथ ही तुम्हे कभी साथ नही देता जिस साथ मे साथ की निजी लालसा हो दीवार कभी भी इतनी ऊंची न उठाओ की पड़ोसी के चीखने की आवाज सुनाई न दे ऊंचाई के भी हर पत्थर तो पूजे नही जाते तलहटी की शिलाओं मे भी भगवान बसते हैं तुम…

  • त्यौहार है खुशियों का

    त्यौहार है खुशियों का त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिलते हैंउल्लास हर्ष उमंग से सब गले मिल जाते हैंगुजिया पूरी पकौड़ी खीरहर घर को महकाते हैं है त्यौहार है खुशियों काजब सारे रंग मिल जाते हैंहै यह एक दिन जोसब एक जैसे हो जाते हैंरंग रूप भेदभावजैसे धरती से खो जाते हैं है त्यौहार…

  • चंद्रयान-३ | Chandrayaan-3

    चंद्रयान-३ ( Chandrayaan-3) ( 1 )  नया द्वार खोलेगा चंद्रयान देखो, बनेगा भारत की पहचान देखो। मुट्ठी में मेरे रहेगा अब चंदा, बढ़ेगा जगत में मेरा सम्मान देखो। कठिन दौर से मेरे गुजरे वैज्ञानिक, उनके भी चेहरों पे मुस्कान देखो। ख्वाहिशें हमारी सदा से हैं जिन्दा, उनके अंदर का अभिमान देखो। स्वागत करो रोली,तंदुल, श्रीफल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *