आ सनम तू प्यार कर ले
( Aa sanam tu pyar kar le )
राह में दीवार कर ले
घर अलग तू यार कर ले
यूं न कर इंकार उल्फ़त
प्यार तू इक़रार कर ले
मत छुपा बातें कोई भी
बात तू इज़हार कर ले
क्या पता कब फ़िर मिले हम
दो घड़ी तू प्यार कर ले
व्रत तेरा खुल जायेगा
चाँद का दीदार कर ले
यूं न आज़म से ख़फ़ा हो
आ सनम तू प्यार कर ले

Leave a Reply