Shabdachar Chennai Literary Festival
Shabdachar Chennai Literary Festival

-‘शब्दाक्षर’ की पच्चीस प्रादेशिक इकाइयों से आये पदाधिकारियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर किया विवश

-राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के बहुप्रतीक्षित ग़ज़ल-संग्रह ‘सन्नाटे भी बोल उठेंगे’ का भव्य लोकार्पण

-शब्दाक्षर के मंच से ‘शब्दाक्षर’ पत्रिका के साथ कवि राजीव खरे एवं शब्दाक्षर के छः पदाधिकारियों की कृतियों का भी हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ का दिनांक 6 से 8 अगस्त, 2022 तक चलने वाला तीन दिवसीय ‘शब्दाक्षर’ चेन्नई साहित्योत्सव’ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस उत्सव का शुभारंभ शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मुख्य आयोजक ‘शब्दाक्षर’ तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष केवल कोठारी, तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष ज्योति नारायण, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र, राष्ट्रीय सचिव सुबोध कुमार मिश्र, राष्ट्रीय उपसचिव सागर शर्मा आजाद, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निशांत सिंह गुलशन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव एवं जीवन सिंह।

पंच प्रदेश प्रभारी विश्वजीत शर्मा सागर व गिरेन्द्र सिंह भदौरिया, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र पद्मनाभ, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष महावीर सिंह वीर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कनक लता तिवारी एवं शब्दाक्षर की विभिन्न प्रादेशिक इकाइयों से आये शब्दाक्षर पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ।

सरस्वती वंदना तथा शब्दाक्षर गीत की सुमधुर प्रस्तुति के उपरांत श्री कोठारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया। तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह द्वारा राष्ट्र भर में विस्तीर्ण शब्दाक्षर की प्रादेशिक इकाइयों के लिए कृतज्ञता भरा अध्यक्षीय वक्तव्य प्रस्तुत किया गया।

शब्दाक्षर तमिलनाडु की ओर से शब्दाक्षर के राष्ट्रीय, प्रादेशिक व जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्रम, शॉल, मेमेंटो के साथ सात सामग्रियों का चक्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस सत्र का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिंह ने स्वयं किया।

सम्मान समारोह के उपरांत शब्दाक्षर तेलंगाना की प्रदेश संगठन मंत्री शिल्पी भटनागर के संचालन में शब्दाक्षर पत्रिका का भव्य लोकार्पण हुआ, जिसकी विशिष्टताओं पर पत्रिका के मुख्य संपादक रवि प्रताप सिंह, संपादक-सह-जम्मू-कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श प्रकाश तथा समन्वयक केवल कोठारी ने समीक्षात्मक वक्तव्य दिया।

साहित्योत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के बहुप्रतीक्षित ग़ज़ल-संग्रह ‘सन्नाटे भी बोल उठेंगे’ का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण-विभूति केवल कोठारी, ज्योति नारायण, श्यामल मजूमदार एवं उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने रवि प्रताप सिंह की ग़ज़लों को अनुपम ठहराया।

शब्दाक्षर के मंच से ही शब्दाक्षर मध्यप्रदेश अध्यक्ष कवि राजीव खरे की पुस्तक के साथ शब्दाक्षर के छः पदाधिकारियों की कृतियों का भी लोकार्पण हुआ।

श्री कोठारी द्वारा कुँअर बेचैन के गीतों की संगीतबद्ध प्रस्तुति सुन श्रोतागण झूम उठे। शब्दाक्षर चेन्नई साहित्योत्सव के अंतर्गत आयोजित विभिन्न सत्रों, यथा, ग़ज़ल सत्र, छंद सत्र, स्वैच्छिक विधा सत्र, गीत सत्र, छंदमुक्त सत्र, गद्य सत्र तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रदेशों से आये शब्दाक्षर के पदाधिकारी साहित्यकारों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शब्दाक्षर की राष्ट्रीय प्रवक्ता-सह-प्रसारण प्रभारी प्रो. डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी ने “शब्दाक्षर चेन्नई साहित्योत्सव” को शब्दाक्षर की अत्यंत अनूठी एवं गरिमामयी उपलब्धि ठहराते हुए बतलाया कि शब्दाक्षर के इस राष्ट्रीय साहित्योत्सव में शब्दाक्षर राष्ट्रीय समिति तथा देश के प. बंगाल, बिहार, उत्तराखंड, गोवा, राजस्थान, असम, केरल, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, गुजरात आदि कुल 25 प्रदेशों से 70 से अधिक शब्दाक्षर पदाधिकारियों ने अपनी स्वरचित साहित्यिक रचनाओं की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियाँ दीं।

साहित्योत्सव के तीसरे दिन कार्यक्रम आयोजक केवल कोठारी जी के समन्वयन में समारोह में उपस्थित शब्दाक्षर परिवार ने चेन्नई का परिभ्रमण कर खट्टी-मीठी यादों को संजोया।

शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह ने ‘शब्दाक्षर चेन्नई साहित्योत्सव’ की भव्य सफलता का श्रेय तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष श्री केवल कोठारी एवं श्रीमती ज्योति नारायण के साथ समस्त शब्दाक्षर परिवार को दिया।

श्री सिंह के अनुसार, शब्दाक्षर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के पीछे उन सभी पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जो भले ही साहित्योत्सव में उपस्थित न हो सके हों, परंतु दूर रहकर भी इस कार्यक्रम की सफलता हेतु मनसावाचाकर्मणा लगातार जुटे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. प्रेमशंकर त्रिपाठी, पंच प्रदेश प्रभारी डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ‘सत्य’, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी, प. बंगाल प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार रुसवा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राही सहित शब्दाक्षर केन्द्रीय फेसबुक पेज से जुड़े तमाम दर्शकों, श्रोताओं तथा मीडिया के सभी सदस्यों के प्रति भी अनवरत सहयोग व उत्साहवर्द्धन हेतु हार्दिक आभार जताया।

ज्ञात हो कि शब्दाक्षर के इस अविस्मरणीय राष्ट्रीय साहित्योत्सव में शब्दाक्षर के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष प्रो. वनिता चोपड़ा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सुमित मानधना, गोवा प्रदेश अध्यक्ष वंदना, केरल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पी लता, चौधरी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास चौबिसा, झुंझुनू जिला अध्यक्ष रमाकांत सोनी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विद्याभूषण जयदेव सतपथी, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष उमेश सहगल, असम के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिंह, प. बंगाल प्रदेश सचिव के. के. दूबे, प्रदेश साहित्य मंत्री अंजू छारिया, प्रदेश संगठन मंत्री नंद किशोर झा, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र अणु, शब्दाक्षर जहानाबाद जिला साहित्य मंत्री सावित्री सुमन, समस्तीपुर जिलाध्यक्ष रंजना लता तथा जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुमार सिंह के अतिरिक्त शिल्पी भटनागर, लखन अनजान, राजकुमार महोबिया, ‘अंकुर सहाय अंकुर, नीता श्रीवास्तव, सेवा शंकर अग्रवाल, मीना शर्मा, नीलिमा मिश्र, मधु सक्सेना, तुकाराम साहू तरुण, कुलेश्वर जायसवाल, प्रदीप देवीशरण भट्ट, अनुराग सैनी मुकुंद, , कुसुम सोनी, मंजू बैज, अमन कु. शुक्ल ‘शशांक‘, सुमन सुरभि, श्रवण गुप्ता, रमाकांत सोनी ‘ सुदर्शन ‘, दत्त प्रसाद जोग, वर्षा प्रभूगांवकर, साधना प्रकाश, मुल्क राज शर्मा, ऋषि कुमार, रीटा रानी मीरा आदि की गौरवमय प्रतिभागिता रही।*

यह भी पढ़ें :- 

चेन्नई में रमाकांत सोनी सम्मानित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here