बांसुरी | Bansuri par Geet
बांसुरी ( Bansuri ) चक्र सुदर्शन धारी केशव, लीला अपरंपार तेरी। मंझधार में डूबी नैया, आकर करना पार मेरी। बजे मुरलिया तेरी मुरली मोहन माधव तेरी, मधुर मनोहर शान है। सकल चराचर रक्षक, जन करते गुणगान है। संकट मोचन मोहिनी मूरत, मत ना करना देरी। कृष्ण कन्हैया दीन दयाला, मधुर बांसुरी तेरी। बजे मुरलिया…

