शब्दाक्षर के तत्वावधान में कवि रमाकांत सोनी की सुनहरा सफर पुस्तक का विमोचन
राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर के तत्वावधान में राणीसती मंदिर परिसर में कवि रमाकांत सोनी की सुनहरा सफर पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष समाजसेवी कैलाश चोटिया थे। मंच पर जगदीश जांगिड, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चोबदार, राजेश जैन, संतकुमार सोनी थे।…

