Yatayat ke niyam par kavita

यातायात के नियम | Yatayat ke niyam par kavita

यातायात के नियम

 ( Yatayat ke niyam )

 

यातायात के नियमों का पालन सबको है करना,
टू व्हीलर चाहें फोर व्हीलर तेज़ न कोई चलाना।
है अनमोल यह मानव जीवन ध्यान सभी रखना,
ख़ुद बचकर दूजे को बचाकर साधन यें चलाना।।

 

सिगनल एवं रास्ता देखकर सदा साधन चलाना,
ना दौड़ना ना भागना बायीं तरफ़ लेन में चलना।
मोटरसाइकिल स्कूटर पर हेलमेट ज़रूर लगाना,
सुरक्षा कॅवच होता है हेलमेट यें बात ‌ना‌‌ भूलना।।

 

धूल-धूंआ और शोर-गुल से यें हेलमेट है बचाता,
ज़रूरत न पड़ती चश्में की यें ग्लास लगा रहता।
नाक कान आंखें और चेहरा दिमाग़ यहीं ‌बचाता,
ट्रेफिक रुल के नियम जगह जगह लिखा रहता।।

 

लाल पीली एवं हरी लाइटें भी सड़क पर जलती,
कब चलना और कब रुकना यह लाइटें दर्शाती।
रहते है जगह जगह ये ट्रेफिक पुलिस चौराहे पर,
रोड़ घुमाव ज़ेबरा क्रॉसिंग यें तीर स्कूल दर्शाती।।

 

इस सीट बेल्ट का इस्तेमाल भी करना है सबको,
ड्राइविंग लाइसेन्स गाड़ी पेपर साथ रखें सबको।
न करें नशा ना ओवरटेक फोन बाद में कर लेना,
कुशल ड्राईवर बनना है एवम समझाना सबको।।

 

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बचकर रहना | Bachkar Rahana

    बचकर रहना ( Bachkar rahana )   फ़िज़ा की हवाओं में जहर है घुला हुआ सांस भी लेना तो संभलकर फिसलन भरे हैं रास्ते कदम भी रखना तो संभलकर नीयत मे इंसानियत है मरी हुयी जबान पर शराफत है मगर मुश्किल है किसी पर यकीन करना चाहते हो यदि बचकर रहना, तब रिश्ते में बंधना…

  • पछतावा

    पछतावा *** नहीं हो सका तुझसे कुछ भी अच्छा! रहा बच्चा का बच्चा, दिल का सादा और सच्चा। ईर्ष्या द्वेष वैमनस्य न जाना, ज़माने की दस्तूर न माना; देते हैं लोग अब ताना। मूर्ख ! तू इतना भी न जाना? छल कपट का है जमाना। कुछ कराने को ‘कुछ’ करना पड़ता है, वरना फाइल ठंडे…

  • राजेंद्र रुंगटा की कविताएं | Rajendra Rungta Hindi Poetry

    सफल होना सजल हैं नैन मेरे प्रिय प्रतीक्षा में।सभी पढ़ कर सफल होना परीक्षा में।।कदा ना हो सफल विचलित कभी ना हो।सभी सीखो सफल होकर विजय चाहो।। लगी चोटें,नही मानी, कभी हारी।बने राही, जटिल राहें,विजय धारी।।भले संगी, मिले ताकत, सभी जाने।प्रथम तोले ,परख बोले, सभी माने।। भूमि पूजे, मिले अन धन, हमें पाला।अटल मानो, धरा…

  • नया साल | Naya Saal Kavita

    नया साल ( Naya saal )   नए साल का स्वागत है नया साल अब आगत है   कोई सपनों का दीप जलाए कोई अपनों को पास बुलाए कोई सोवत कोई जागत है नए साल का स्वागत है   साल पुराना था दु:खदाई बहुत करोना किया तबाही नया सुखी कुछ लागत है नए साल का…

  • अश्क नहीं खून | Ashk nahi Khoon

    अश्क नहीं खून ( Ashk nahi khoon )    आँखों से खून तभी बहा करते हैं जब इनसे अश्क बहना बंद कर देते हैं जख्म देने वाले कोई दुश्मन होता नहीं बल्कि वो कोई अपना ही रहा करते हैं ये सिर्फ अपने खुशी के लिए घर नहीं बल्कि पुरा संसार ही जला दिया करते हैं…

  • बचपन आंगन में खेला | Kavita bachpan aangan mein khela

    बचपन आंगन में खेला ( Bachpan aangan mein khela )   नन्हे नन्हे पाँवों से जब,बचपन आँगन में खेला। मेरे घर फिर से लगता है,गुड्डे गुड़ियों का मेला।। खाली शीशी और ढक्कन में, पकवान भी खूब सजें डिब्बों पीपों में लकड़ी संग, रोज ढोल भी खूब बजें खिड़की के पीछे जा जाकर, टेर लगाना छिप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *