Lanka Dahan Par Kavita

लंका दहन | Lanka Dahan Par Kavita

लंका दहन

( Lanka Dahan )

 

जामवंत ने याद दिलाया हनुमत सब बल बुद्धि समाया।
सौ योजन सिंधु कर पारा रामभक्त है बजरंग अवतारा।

 

सीता माता की सुधि लेने जब हनुमान जी धाये।
लंका में जा अशोक वाटिका मां सीता दर्शन पाए।

 

मुद्रिका डाली सन्मुख सिया राम नाम गुण गाए।
विस्मित माता सीता बोली कौन है सन्मुख आए।

 

अंजनी का लाल हनुमत राम दुलारा राघव प्यारा।
रामभक्त राम काज करने आया रघुनंदन प्यारा।

 

सुंदर फल फूल दर्श वाटिका मुझको भूख सताती है।
हलचल हुई उपवन में तब राक्षस सेना दौड़ी आती है।

 

तरुवर तोड़े वाटिका उजाड़ी अक्षयकुमार को मारा है।
बह्मपाश में बांधने आया घननाद लंकापति दुलारा है।

 

आग लगा दी पूंछ में कहा वानर को पूंछ बहुत प्यारी।
लपट लपट लंका दहकी जल उठी स्वर्ण नगरी सारी।

 

पूंछ बुझाई जा सागर में तब हनुमान जी वाटिका आये।
माता दो कुछ हमको निशानी हम भगवन तक ले जाए।

 

चूड़ामणि माता सीता ने उतार हनुमंत को जब दीन्ही।
अष्ट सिद्धि नव निधियां मां ने रामदूत के नाम कीन्ही।

 

जय श्रीराम जय श्रीराम हुंकार भरी हनुमान ने।
सारे वानर सागर तट आए चले राम दरबार में।

 

?

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जोत जले मां | Kavita Jyot Jale Maa

Similar Posts

  • शीत | Hindi muktak

    शीत ( Sheet )   सर्द हवाएं ठंडी ठंडी तन ठिठुरन सी हो जाती है कंपकंपी छूटती तन बदन में सर्दी खूब सताती है ठंडा माह दिसंबर का सर्दी का कोप बड़ा भारी कोहरा धुंध ओस छा जाये बर्फबारी हो जाती है।   बस दुबके रहो रजाई में अलाव कहीं जला देना स्वेटर मफलर कोट…

  • अन्तर्मन का दीया

    अन्तर्मन का दीया दीपावली के दीये तोबुझ जाएँगेएक रात के बाद किन्तु अन्तर्मन का दीयासदैव जलाए रखना तांकि मिट सकेनिराशाओं का तिमिरचमकता रहेआशाओं का शिविर जगमगा उठेयह दिवस ओ निशाभावनाओं की हर दिशा यदि हो सके तोजलानाकिसी असहाय केबुझे हुए दीयेरौशनी के लिए। डॉ जसप्रीत कौर फ़लक( लुधियाना ) यह भी पढ़ें :-

  • मेरे पापा | Mere Papa

    मेरे पापा ( Mere Papa )    कहां चले गए हमें यू अकेला छोड़ के कर पाते कुछ बातें रिश्ते सारे तोड़ के बहतेआंखों के आंसू क्यों नहीं अब पोछते हंसते-हंसते चुपके से हाथ हमारा छोड़ के गम दबा ढूंढ रहे हैं मुस्कुराहट ओढ के तलाशते रहते हैं बेटा कोई हमें कहेl   डॉ प्रीति…

  • वो हिमालय बन बैठे | Hindi mein Poem

    वो हिमालय बन बैठे ( Wo himalaya ban baithe )     वो गुणी विद्वान हुये सब व्यस्त हो गए। हम बालक नादान थे बड़े मस्त हो गए।   बड़ी ऊंची चीज वो उड़ते आसमानों में। हम मुकाबला करते आंधी तूफानों से।   सात पीढ़ियों का जुगाड़ वो करते चले गए। प्यार के मोती से…

  • सिन्दूर पर कविता | Poem in Hindi on Sindoor

    सिन्दूर पर कविता  ( Sindoor par kavita )    सिन्दूर के नाम पर क्यों? नारी बंध सी जाती है, अबला बन जाती है तड़प तड़प कर जिंदा ही, मर सी जाती है। सिन्दूर के लज्जा में सम्मान श्रद्धा में पति को भगवान ही समझती, फिर भी, न जाने क्यों! बार बार मन में प्रश्न उठता…

  • दशानन क्यों नहीं मरता है | Dussehra Poem

    दशानन क्यों नहीं मरता है ( Dashanan kyon nahin marta hai )   घर-घर में मंथरा बैठी रावण घट घट बसता है महंगाई सुरसा सी हो गई आदमी अब सस्ता है   ना लक्ष्मण सा भाई हनुमान सा भक्त कहां मर्यादा पुरुषोत्तम फिर से आप आओ यहां   कलयुग में मर्यादा ढह गई मन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *