न्याय

न्याय

न्याय

**

गरीब मजलूमों को
अब न्याय नहीं मिलता!
मिलतीं हैं
सिर्फ धमकियां!
मुकदमा वापस ले लो..
वरना ?
तो क्या करें?
रो रहे हैं
सिसक रहे हैं
बहा रहे हैं आंसू
बंद कर घर की दरवाजे खिड़कियां।
सुना है !
कचहरियों में भी
अब न्याय नहीं मिलता
रंगीन कागजों के बदले में है बिकता!
बेवजह लगवाते हैं चक्कर,
कुछ न्याय की आस छोड़ देते हैं-
बीच रास्ते थककर।
सालों साल न्याय के लिए दौड़ाते हैं,
गरीब न जी पाते हैं न मर पाते हैं;
अदालती प्रक्रिया में उनके-
घर दुकान खेत सब खर्च हो जाते हैं।
फिर एक दिन चार पन्नों में –
न्यायादेश है आता,
सुन गरीब वहीं गश खाकर है गिर जाता।
सालों साल जिसके लिए लगाए कचहरी के चक्कर,
निर्णय सुन उसे वहीं आ गया चक्कर।
पांव तले जमीन खिसक गई,
बची थी दो गज वो भी बिक गई।
अब मेरा क्या होगा?
सब-कुछ तो लुट गया।
गरीब चीखा , जज साहब!
मुझे फांसी दे दीजिए,
बस एक बच गई है जिंदगी-
वो भी ले लीजिए।
वरना जीऊंगा तो आह लगेगी,
उसकी धाह लगेगी।
उसकी गर्मी से झुलसेगी आपकी चमड़ी,
निकल जाएगी सारी दमड़ी।
जो जीने देगी न मरने,
कृपया मुझे फांसी आर्डर कर दें।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

गांधी बनना आसान नहीं

Similar Posts

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

  • नारी शक्ति

    नारी शक्ति (अबला नहीं) नारी हूं मैं नारायणी,शक्ति का अवतार।।अबला नहीं समझो मुझको,नहीं समझो लाचार।। सबला हूॅ॑ लक्ष्मीबाई सी,सती सीता कहलाऊं।।प्रेम सरिता राधारानी,ज्योति स्वरुपा बन जाऊं।। मुझसे ही है सृष्टि सारी,जगति का आधार।।मुझसे से ही चले गृहस्थी,फूले-फले घर-द्वार।। नारी रूप है नारायणी का,इसके रूप हैं हजार।।माॅ॑ बेटी बहन पत्नी रूप में,इसी से चलता ये संसार।।…

  • प्रेम का आध्यात्मिक महत्व | Prem ka Adhyatmik Mahatva par Kavita

    प्रेम का आध्यात्मिक महत्व ( Prem ka adhyatmik mahatva )    प्रेम कृष्ण की लीला है प्रेम राधा का प्यार प्रेम धुन तान बंसी की प्रेम है जग आधार प्रेम में बंधी ये दुनिया प्रेम गीता का सार प्रेम वश दौड़े आते सारे जग के करतार प्रेम दीवानी मीरा थी कृष्ण भक्ति में नाची कुदरत…

  • संवेदना व यथार्थ : ‘अंतर्मन की यात्रा’

    संवेदना व यथार्थ हाँ, ‘दया’ मेरे कवि-हृदय का,एक महान तथा विशेष गुण है |सरलता,धैर्य तथा करुणा का धनी हूँ |‘दया’ मेरा सबसे बड़ा धर्म है |निर्मल मन को,असाधारण रूप से,शांत, स्थिर होना चाहिए |अनमोल जीवन को समझने के लिए |कवि की आवश्यकता से अधिकसम्वेदनशीलता नुकसानदायक है |मानवता, प्रेम, एकता, दया, करुणा,परोपकार, सहानुभूति, सदभावना,तथा उदारता का…

  • आओ चलें मिलकर चलें | Kavita aao chalen milkar chalen

    आओ चलें मिलकर चलें ( Aao chalen milkar chalen )   कहां जा रहा है अकेला छोड़  अपनों  का झमेला जीवन  है  अपनों  मेला, हम  छोड़ इसको क्यों चले आओ चलें मिलकर चलें।   सीखो नन्ही चींटियों से उनके श्रम व पंक्तियों से चार दिनों की  यात्रा  में हम अपनों से क्यों लड़े आओ चलें…

  • महॅंगी हुई तरकारी

    महॅंगी हुई तरकारी आज बेहद-महॅंगी हो गई है देशों में ये तरकारी,क्या बनाएं, क्या खाएं सोच रही घरों की नारी‌।छू रहा दाम आसमान इन तरकारियों का सारी,बढ़ रही है मुसीबतें आम आदमी और हमारी।। कभी सोचूं ये शिकायत करुं मैं किससे तुम्हारी,आलू-प्याज़ ख़रीदना भी आज हो रहा दुश्वारी।ग़रीब अमीर जिसे रोज़ खाते आज़ दे रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *