गांधी बनना आसान नहीं

गांधी बनना आसान नहीं

गांधी बनना आसान नहीं

*******

गांधी बनने को,
गांधी का धर्म-
गांधी का कर्म निभाना होगा,
सत्य अहिंसा को भी अपनाना होगा।
आज !
इस मार्ग पर चलना आसान नहीं,
गांधी बनना आसान नहीं।
सच्चाई की राहों पर-
देखो कितने हैं अवरोध?
बाहर की पूछे कौन भला-
घर में ही हैं बड़े विरोध।
शुद्ध सात्विक भोजन करना?
जीव मांस पर निर्भर न रहना।
वर्तमान समय में आसान नहीं,
गांधी बनना आसान नहीं।
जनता की भलाई खातिर-
आंदोलनों का है इतिहास ,
बोलो ! ऐसा करने का-
साहस है कितनों के पास?
आंदोलनों के बल पर ही-
गांधी ने आजादी दिलाई थी,
यूनियन जैक गिराकर तिरंगा लहराई थी।
प्रतिशोध से परहेज़ करना भी आसान नहीं,
जहां बात बात पर हो जा रही तनातनी।
पल में हो जा रही दुश्मनी,
वहां गांधी बनना आसान नहीं।
साफ सफाई और स्वच्छता अपनाना होगा,
खुद ही इसका दायित्व निभाना होगा।
कोमल पांवों से-
कांटों पर चलकर जाना होगा,
सुख दुःख में एक-दूसरे का साथ निभाना होगा।
जो इतना आसान नहीं,
गांधी बनना आसान नहीं।
‘खुद पर विश्वास’ है आजकल मुश्किल,
चाहिए इसके लिए साहस व धैर्य असीम।
जो हमारे पास नहीं,
हमें खुद पर ही विश्वास नहीं।
गांधी बनना आसान नहीं….
असहमति को झट नकार देना,
ना कहकर –
बड़ा खतरा है मोल लेना;
बोलने से पहले तोल लेना।
इसी पर भविष्य टिका है,
जिसने किया विरोध-
उसका अस्तित्व ही मिटा है।
जान हथेली पर रखकर चलना आसान नहीं!
गांधी बनना आसान नहीं…..
बिन पेंदी के लोटा हम,
निर्धारित लक्ष्य न करते हम।
ढुलमुल रवैया हैं अपनाए ,
ध्येय तय नहीं , अभी तक हैं कर पाए!
बहुविकल्पी हुए जा रहे हैं,
जरा सी ऊंच नींच में पथ बदल दे रहे हैं।
दृढ़ता जरूरी है कुछ पाने को,
पर दृढ़ रहने के लिए-
कुछ तो चाहिए खोने को!
कुछ है ही नहीं?
हाथ है खाली!
भविष्य अंधकारमय,
पल पल है आशंकाओं का भय।
जो बन बादल गरज रहे हैं,
नन्हे-मुन्ने दूध और युवा-
रोजगार को तरस रहे हैं!
ऐसी स्थिति में दृढ़ता कहां से लाएं?
क्या अपने संग औरों की जान गंवाएं?
यह इतना आसान नहीं!
गांधी बनना आसान नहीं…

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

गांधी बनना है आसान

 

Similar Posts

  • सुनो तो | Suno to

    सुनो तो आज आ रही है हिचकियां सुबह से न जाने क्यों,कल से ही दोनों नयन फड़क रहे हैं न जाने क्यों।दोनों नयन फड़कता है समझ में नहीं आता मेरे,मन मेरा कह रहा है वह आएगी न जाने क्यों।। दब गई है चिट्टियां मोबाइल के इस दौर में,प्यार भी तो घट गया मोबाइल के इस…

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

  • जयमाला की रस्म | Jayamala ki rasm kavita

    जयमाला की रस्म ( Jayamala ki rasm kavita )   सुबह से ही सजने लगा जयमाल का मंच, यह विवाह की रस्म है या धन का प्रपंच। शाम तक सज धज के मंच तैयार हुआ, निर्जीव फूलों से सजीवता का कार्य हुआ।   अब लगने लगा है स्वर्ग का यह सिंहासन, इससे सुंदर नहीं बैठने…

  • शिखा खुराना जी की कविताएँ | Shikha Khurana Hindi Poetry

    आपरेशन सिंदूर आओ सिंदूर मिटाने वालों, लहू से प्यास बुझाने वालों।सिंदूर की ताकत तुम अब देखोगे, सिंदूर को लहू बनाने वालों। घर में घुसकर तुम्हारे तुम्हें सबक सिखाने आएं हैं।जांबाज हमारे आसमान से तुमपर आग बरसाएं हैं। हिंदुस्तान क्या कर सकता है,आज तुम्हें दिखाते हैं।मासूमों की मर्मर हत्याओं का मज़ा तुम्हें चखाते हैं। बहुत सहा…

  • हम तुम्हारे है सनम | Hum Tumhare Hain Sanam

    हम तुम्हारे है सनम ( Hum Tumhare Hain Sanam )   मन में कभी तुम ना लाना प्रियवर ऐसा ये विचार, छोड़ जायेगी हमको ऐसे कर देगी जीवन बेकार। सात-वचन से बंधकर आयी मैं पतिव्रता यह नार, साथ रहूॅंगी पूरी उम्रभर मैं भरती हूॅं ऐसी हूॅंकार।। एक तेरे ही खातिर छोड़ आई हूॅं मैं सारा…

  • कविता गूंजे कविता महके | Kavita Goonje

    कविता गूंजे कविता महके ( Kavita goonje kavita mahake )    दबा रहे हैं लेखनी वो, बिछा रहे सतरंगी जाल। राजनीति के दांव पेच, दिखा रहे अपना कमाल। शब्द मोती माला बुन, खड़ा हो गया कलमकार। शारदे साधना निरंतर, काव्य की बरसे रसधार। कविता गूंजे कविता महके, शब्द शिल्पी यश पाये। भावों का सागर उमड़े,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *