Mitti ke Diye

मिट्टी के दिये | Mitti ke Diye

मिट्टी के दिये

( Mitti ke diye ) 

 

मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार

प्रकृति पंचम तात्विक आभा,
धर्म कर्म स्नेहिल स्पर्शन ।
आत्मिक संबंध पराकाष्ठा,
परंपरा संस्कार अनूप दर्शन ।
सघन तिमिर मूल विलोपन,
सर्वत्र दर्शन दीप्ति बहार ।
मिट्टी के दीयों में, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।।

मृदा रज रज प्रभा,
उन्नति ऊर्जस्विता प्रदायक ।
मैत्री परम पथ गठबंधन,
सदाचारित जीवन नायक ।
मधुर मृदुल स्वभाव संग,
उरस्थ अनंत कृपा दृष्टि धार ।
मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।।

प्रयोग नित्य गौरव अनुभूति,
राष्ट्रीयता शीर्ष अभिवंदन ।
पर्यावरण निष्ठ संचेतना,
जनमानस स्नेह स्पंदन ।
शुद्ध सात्विक निर्माण प्रक्रिया,
अनुष्ठानिक फलन सुआधार।
मिट्टी के दीयों से, सुख समृद्धि मंगलता अपार ।।

मनुज कायिक संरचना,
पंच अवयव अद्भुत मिश्रण ।
जल अग्नि वायु नभ सह,
मिट्टी अंतर दिव्य संचरण ।
दीपमाला पर्व अति शोभित,
दीया बाती असीम प्यार दुलार ।
मिट्टी के दीयों से ,सुख समृद्धि मंगलता अपार ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

Similar Posts

  • कृष्ण कन्हैया | Krishna kanhaiya geet

    कृष्ण कन्हैया ( Krishna kanhaiya )   आ जाना, आ जाना, आ जाना घनश्याम, आज तुम आ जाना। माता यशोदा लाड लडाये, ग्वाल बाल सब माखन लाये। नटखट कान्हा मटकी फोड़, माखन मिश्री खा जाना‌ आ जाना आ जाना   सजा धजा वृंदावन सारा, गोकुल मथुरा जमुना किनारा। द्वारका का नाथ हमारा, सारी दुनिया का…

  • 20+ Motivational Poem in Hindi मोटिवेशनल कविता हिंदी में

    यह मूल और विशेषज्ञ कवियों द्वारा लिखित हिंदी में सर्वश्रेष्ठ प्रेरक तथा प्रेरणादायक कविताओं (motivational poem in Hindi) का संग्रह है। ये कविताएँ हमें जीवन के एक अलग दृष्टिकोण को देखने में मदद करेंगी चाहे आप एक छात्र हों, व्यवसायी हों, या सिर्फ एक साधारण इंसान हों। इस आधुनिक दुनिया में जहां बहुत सारी समस्याएं…

  • कृष्ण | Krishna Kavita Hindi

    कृष्ण ( Krishna )    सूर्य से चन्द्र में आए कृष्ण, बाल रूप दिखाए कृष्ण। काल-कोठरी में लिए जनम, माखन, माटी खाए कृष्ण। ब्रह्मांड दिखाए यशोदा जी को, नन्द की गाय चराए कृष्ण। राधा -मीरा दोनों ने चाहा, प्रेम की ज्योति जलाये कृष्ण। एक दरस दीवानी, एक प्रेम दीवानी, प्रीति का स्वाद चखाए कृष्ण। प्रेम…

  • सावन आया उमड़ घुमड़ | Geet

    सावन आया उमड़ घुमड़ ( Sawan aya umad ghumad )   बरस रही है राष्ट्रधारा, सावन उमड़ा आता। रिमझिम रिमझिम मेघा बरसे, उर आनंद समाता   काली बदरिया उमड़ घुमड़, घूम घूम घिर आये। हरियाली से भरी धरा, सबको सावन भाये।   झूम झूम मस्ती में गाते, सब मिलकर नया तराना। मंद मंद बहारें बहती,…

  • भारत के त्यौहार | Bharat ke Tyohar

    भारत के त्यौहार ( Bharat ke tyohar ) मेरा भारत देश महान, जिसमे आते त्योहार तमाम । रौनक, खुशियाँ और धूम-धाम, उत्सव से सजी कितनी शाम।   दीवाली में दीप हैं जलते, होली में रंग हैं उड़ते। ईद पर सब सिवइयां खाते, क्रिसमस पर हम पेड़ सजाते।   हर त्यौहार में है कुछ ख़ास लाते…

  • अब चली आओ

    अब चली आओ तेरी राहों में हर दिन गुजरता है,तेरी यादों में हर पल सिसकता है,दिल को समझाऊँ कैसे,अब तुम ही बताओ,अब नहीं सहा जाता, बस जल्दी से चली आओ। सपनों में आकर फिर दूर चली जाती हो,दिल की पुकार को अनसुना कर जाती हो,बेकरार दिल को अब और ना तड़पाओ,अब नहीं सहा जाता, बस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *