Deepawali ki poem

दीपावली की जगमग | Deepawali ki Poem

दीपावली की जगमग

( Deepawali ki jagmag )

 

सजी दीपमाला उजाला है घर में
झालरों की रोशनी चमकती नगर में।
जगमग जहां आज लगता है सारा
बहारों में खुशबू दिखे हर पहर में।।

 

चमकते हैं जैसे गगन में सितारे
कारी कारी रातें टिमटिमाते तारे।
वही रूप धरती का शोभित हुआ
धारा पर जब दीपक करे उजियारे।।

 

दुकानों में बहुरंगी सजी है मिठाई
लड्डू और पेड़ा गज़ी रस मलाई ।
लगी भीड़ ऐसे मानो बटता खजाना
मन चाहे जितना ले लो तुम भाई।।

 

मगन होकर बच्चे पटाखा को फोड़े
जलाकर राकेट बाण गगन में वो छोड़ें।
चकरी नचाए और फुलझड़ी जलाए
जीवन में खुशियों को अपने साथ जोड़ें।।

 

घर घर में हो रही लक्ष्मी की स्वागत
पूजा और पाठ में सब रात भर जागत।
तन मन से कर रहे हैं आज सब तैयारी
मानो परम सिद्धि की रात यह लागत।।

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

मित्रता | Friendship poem in Hindi

Similar Posts

  • चांदनी | Chandni

    चांदनी ( Chandni )    पूनम के चांद से सब कतराने लगे अमावस की चांदनी मे नहाने लगे जलने लगी है अब उन्हे सूरज की धूप हैलोजन की फ्लैश मे ही नचाने लगे रंगीन बालों मे ही दिखती है जवानी बूढ़े भी अब तो सिर मे विग लगाने लगे युवतियों के कपड़े उतारने लगे तन…

  • इस्कॉन | Iskcon

    इस्कॉन! ( Iskcon )   चलो ईश्वर को चलके देखते हैं, एक बार नहीं, हजार बार देखते हैं। सारी कायनात है उसकी बनाई, आज चलो मुक्ति का द्वार देखते हैं। सृजन – प्रलय खेलता है उसके हाथ, चलकर उसका श्रृंगार देखते हैं। आँख से आँख मिलाएँगे उससे, उसका अलौकिक संसार देखते हैं। महकती वो राहें…

  • दुआएं जब दवा बन जाती है | Duayen Jab Dava ban Jati hai

    दुआएं जब दवा बन जाती है ( Duayen jab dava ban jati hai )    दुआएं जब दवा बन जाती है, खूब असर दिखाती है। बदल जाती किस्मत सारी, जीवन में खुशियां आती है‌। बैरी सब अपने हो जाते, सद्भावो के फूल खिलाते। भर लेना दुआ से झोली, भाग्य सितारे भी मुस्काते। मरहम कोई काम…

  • शर्मनाक स्थिति | Kavita

    शर्मनाक स्थिति ( Sharmanak sthiti )   ऐसे पिट रहा है साहेब का विदेशों का डंका, आग लगा के रख दी स्वयं की लंका। शवों पर चढ़ शान से सवारी करते रहे, आॅक्सीजन के अभाव में भले हम दम तोड़ते रहे। बिछ गई लाशें चहुंओर, पर थमा ना चुनाव और नारों का शोर। अब मद्रास…

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

  • प्रदीप छाजेड़ जी की रचनायें

    ध्यान (Meditation) की शक्ति भारतीय संस्कृति का दर्शन कहता है कि जीवन का सार अपने भीतर की सच्चाई को खोजना है । वह इसके लिए हमको दैनिक कार्यक्रम को भी उस ओर मोड़ना जरूरी है । आज हर कोई बाहर की दुनिया को आकर्षक बनाने में लगा है । वह तन से लेकर सदन सभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *