Shri Guru Charan

श्री गुरु चरण | Shri Guru Charan

श्री गुरु चरण

( Shri Guru Charan ) 

 

श्री गुरु चरण कमल नित वंदन

मुदित मना मानस मुनियों सा,
ध्यान चिंतन उत्तम ज्ञान ।
नीतिमान निष्कपट सुनिष्ठ,
सतत निरत नैतिक आह्वान ।
प्रेरणा पुंज व्यक्तित्व कृतित्व,
चरित सुरभित सदृश चंदन ।
श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।।

शमन दमन अंधविश्वास आडंबर,
शुभ सुख दायक शक्ति निधान ।
अनंत स्नेह सिक्त शिष्यगण,
अविरल तत्पर विद्या दान ।
सकारात्मक सोच दृष्टिकोण,
समस्या समाधानिक मंथन ।
श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।।

लावण्य प्रभा मुख मंडल शोभित,
ओजस्वी आत्म विश्वासी मुस्कान ।
समाहार ललित कला हास्य,
प्रयुक्ति चित्रांकन लेखन मृदुगान ।
उरस्थ उद्गम पावन नेह धारा,
नीलांजना सम दृष्टि स्पंदन ।
श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।।

सेवांजलि अर्पित राष्ट्र जन्मधरा,
सुशोभित सदा यशस्वी पहचान ।
निः श्रेयस निश्छल मनुज छवि,
करस्थ ईश तुल्य अनुपम वरदान ।
उज्ज्वल उन्नत दिव्य कर्म साधना,
निज संस्कृति संस्कार अभिनंदन ।
श्री गुरु चरण कमल नित वंदन ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

मतदान का महाकाज | Matdan ka Mahakaj

Similar Posts

  • सेल्फी | Selfie

    सेल्फी ( Selfie )  सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग आत्ममुग्धता का पर्याय, खुशियों का महासागर । परम प्रथम श्री काज , सर्वत्र असीम आदर । आत्म प्रेम अभिव्यंजना , भर जीवन आनंद रंग । सेल्फी बनी आज, जीवन का अभिन्न अंग ।। आधुनिक युग यह जतन, सम जप तप साधना । भगवान पूर्व…

  • कमल खिलाना ही होगा | Kamal

    कमल खिलाना ही होगा ( Kamal khilna hi hoga )    सकल जगत कल्याण हेतु तुमकों आगे आना होगा। हिन्दू हो हिन्दू के मन में, रिद्धंम जगाना ही होगा। भारत गौरव का इतिहास, पुनः दोहराना ही होगा। भय त्याग के हिन्दू बनकर, तुम्हे सामने आना होगा। दबी हुई गरिमा गौरव से, गर्त हटाना ही होगा।…

  • हे मां रजनी

    हे मां रजनी मां रजनी सा ना कोई उपकारी l पूरा भूमंडल मां तेरा आभारी l पूरा जग तेरा वंदन करता है l नमन तुझे भगवान भास्कर भी करता है l मां समय की तू बड़ी पाबंद l नित्य अपने समय पर आती है l फैला तम की चादर थके मांदे भास्कर को ले आगोश…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • ये कैसी आज़ादी | Ye kaisi azadi | Kavita

     ये कैसी आज़ादी  ( Ye kaisi azadi )   जब किसी घर में चुल्हा न जले और परिवार भूखा ही सो जाए…..   जब किसी गांव में गरीब लोगों को भीख मांग कर पेट भरना पड़े……..   जब किसी शहर में फुटपाथों पर बेसहारों को भूखो रहना पड़े और सिर ढकने के लिए जगह भी…

  • तुम्हे रुलाने आया हूँ | Marmik kavita

     तुम्हे रुलाने आया हूँ  ( Tumhe rulane aya hun )   हंसने वालो सुनो जरा तुम तुम्हे रुलाने आया हूँ। अश्कों की बरसातों मे आज तुम्हे नहलाने आया हूँ।। जिसको सुनकर झुम उठो तुम ऐसा न संगीत मेरा। अन्तर्मन तक कांप उठेगा दर्द भरा सुन गीत मेरा।। न चाहिये कोई ताली मुझको न अभिनंदन चाहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *