Aaya Budhapa

आया बुढ़ापा ले मनमानी | Aaya Budhapa

आया बुढ़ापा ले मनमानी

( Aaya budhapa le manmani ) 

 

बचपन बीता गई जवानी आया बुढ़ापा ले मनमानी।
ना रही वो चुस्ती फुर्ती सारी बीती बातें हुई कहानी।

मंद पड़ी नैनों की ज्योति श्वेत केश जर्जर हुई काया।
बच्चे बड़े हुए पढ़ लिखके सबको घेर चुकी है माया।

अकेले अकेले कोने में बैठा काशीराम भी कांप रहा‌
न जाने कब दस्तक देती मौत की आहट भांप रहा।

आज बुढ़ापे की लाठी की महसूस हुई दरकार यहां।
अकेलापन मन को कोसे टूट चुका है घर बार यहां।

ऊंचे सपने ऊंचे ओहदे औलाद बुलंदियों को छुए।
सब कुछ होकर खाली क्यों इस पड़ाव पे हम हुए।

बुढ़ापा बीमारी का घर कदम फूंक फूंक कर रखना।
हंस हंस कर जीवन काटो प्रेम लुटाकर रस चखना।

नैनो से बरसे नेह धारा अधर बरसाए प्रेम प्यारा।
तुम सबके हो जाओ फिर आएगी सुख की धारा।

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मन वृंदावन हो जाए | Man Vrindavan ho Jaye

Similar Posts

  • विध्यालय का पहला दिन | First Day of School

    विध्यालय का पहला दिन ( First Day of School ) आया आपकी शरण में गुरुजन…| प्यार से पुकार कर, पुचकार कर सम्हाल दो । मैं आपकी शरण में गुरुजन, मुझमें सुंदर विचार दो ।। हो जरुरत फटकार दो, झाड दो लताड़ दो। अपने पन की आश-प्यार, ज्ञान का प्रकाश दो ।। हूँ अभी मैं कोरा…

  • दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

    दरख़्त कुल्हाड़ी ( Darakht kulhari )     बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती   जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है   बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल…

  • तुम मिले | Tum Mile

    तुम मिले… सब कुछ मिल गया ( Tum mile sab kuch mil gaya )    तुम मिले बहारें आई समझो सब मिल गया। चेहरों पे रौनक छाई खुशियों से खिल गया। दिल को करार आया लबों पे प्यार आया। मौसम दीवाना हुआ मन ये मेरा हरसाया। प्रेम के तराने उमड़े हृदय प्रीत की घटाएं छाई।…

  • समृद्धि वाली गुल्लव्वा

    समृद्धि वाली गुल्लव्वा* ओ शांत है ओ सौम्य हैओ सुन्दर है l धान का श्रृंगाहैफिर भी सावन में ही आती है lबताओ ओ कौन है ? ओ धन है l ओ संपत्ति है lओ ऐश्वर्य का आभास है lफिर भी सावन में आती है lबताओ ओ कौन है ? ओ सुख भी देती है lओ…

  • जीवन की कहानी

    जीवन की कहानी जीवन की कहानी अनकही है,हर मोड़ पे एक नयी रहनी है।आंसू और मुस्कान साथ चलते,सपने भी कभी टूटते, कभी पलते। हर दिन नया संघर्ष दिखाता,कभी हलचल, कभी सन्नाटा।हर रात खुद से सवाल करता,क्या खोया, क्या पाया, क्या अब करना। धूप-छांव में ही पलते हैं,राहों में कांटे बिछते हैं।मंज़िल दूर होती है कभी,पर…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *