सांता आया | Santa Aya

सांता आया

( Santa Aya )

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है

पहनें टोपी

रंग बिरंगी

सबके मन को

भाया है।

हंसते गाते आता है

करतब खूब दिखाता है

हम बच्चों के संग खेलता

हम पर प्यार लुटाता है

खुद हंस कर भी

हमें हंसाकर

गीत खुशी का

गाया है,

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है।

क्रिसमस का त्योहार आज है

खुशियों का सौगात साज है

हैप्पी क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस

भाईचारा का मिजाज है

झूम झूम कर

घूम घूम कर

घर घर संदेश

सुनाया है,

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

हाड़ कपावै थर थर ठण्डी | Thandi


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *