Santa Aya

सांता आया | Santa Aya

सांता आया

( Santa Aya )

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है

पहनें टोपी

रंग बिरंगी

सबके मन को

भाया है।

हंसते गाते आता है

करतब खूब दिखाता है

हम बच्चों के संग खेलता

हम पर प्यार लुटाता है

खुद हंस कर भी

हमें हंसाकर

गीत खुशी का

गाया है,

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है।

क्रिसमस का त्योहार आज है

खुशियों का सौगात साज है

हैप्पी क्रिसमस हैप्पी क्रिसमस

भाईचारा का मिजाज है

झूम झूम कर

घूम घूम कर

घर घर संदेश

सुनाया है,

सांता आया

सांता आया

संग खिलौने

लाया है।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/thandi/

Similar Posts

  • रागिनी | Kavita Ragini

    ” रागिनी “ ( Ragini ) सुमधुर गुंजार कोकिल चमक चपला सी चलन का।   रुचिर सरसिज सुमनोहर अधर रति सम भान तन का।   गगन घन घहरात जात लजात लखि लट लटकपन का।   मधुप कलियन संग लेत तरंगता खंजन नयन का।   पनग सूर्य अशेष पावत मात दुति मणि दंतनन का।   धरत…

  • हे भोले हे भंडारी | Kavita he bhole he bhandari

    हे भोले हे भंडारी ( He bhole he bhandari )   हे भोले हे भंडारी   वो दुनिया थी और अब आ गया कलयुग घोर   ज़हर जो तूने समा लिया था कंठ में वो अब फैल गया है सब ओर   अब क्या सोच रहा है कुछ नहीं क्यों बोल रहा है   क्या…

  • काश (कांस) के फूल

    काश (कांस) के फूल बचपन से मैनें देखा है,काश के फूलों को खिलखिलाते।सफेद सफेद काश के फूल,हवा के झोकों से लहराते।खेत के मेड़ों में,खुले मैदान पर,नदी किनारे,घाट पहाड़ पर।जब काश के फूल खिलते,वर्षा विदाई का संकेत दे जाते।1। रुई-सी सफेद काश के फूल,धरती का नया परिधान है।अपनी ख्वाहिशों की तरह बिखर जाने का अभिमान है।कोमलांगी…

  • धरती की वेदना | Dharti ki vedana

    धरती की वेदना ( Dharti ki vedana )   सुनो तुम धरती की वेदना समझो पहले इसे तुम यहां! ऋतुएं बदल रही है क्यों आखिर क्यों तापमान रहने लगा बढ़ा चढ़ा तुम्हारे मन को जो प्रश्न बेचैन करें हां वही तो है इस धरती की वेदना।। कहीं पर खनन हो रहा मृदा का कहीं अब…

  • Kavita | भारत रत्न भीमराव अंबेडकर

    भारत रत्न भीमराव अंबेडकर ( Bharat Ratna Bhimrao Ambedkar ) भारत के पावन भूमि में जन्मे, भीमराव अंबेडकर शत शत तुम्हें प्रणाम| भारत का इतिहास में रहेगा सदैव तुम्हारा नाम| पिता राम मालो सकपाल माता श्रीमती भीमाबाई, 14 अप्रैल को आया था भारत का लाल| महू छावनी में जन्म स्थल  अंबाबाड़े ग्राम| छुआछूत की लड़ाई…

  • हरियाली तीज पर्वोत्सव

    हरियाली तीज पर्वोत्सव हाथों की मेंहदी, आँखों का काजल, तीज का त्यौहार, बरसते नेह बादल । सावन मनभावन दिल का लुभावन सलामत रहे सजना, हूँ व्रत तीज पावन । कंगन चूड़ी खनके, प्रेम रस भरके शिव-पार्वती की जैसे जोड़ी बनके । पैरों में पाजेब महावर, माथे बिन्दी सजती रहे मांग में सिन्दूर विराजे प्रतिभा गीत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *