lohri

माहिया | Mahiya

माहिया

( Mahiya )

सर्दी
* * *

नए रंग में,
जनवरी धमकी,
कड़ी ठंड में!!

*

ठंड की धुन,
बहे शीत लहर
शरीर सुन्न !!

*

बर्फ से लदे,
देवदार के पेड़
कुल्फी से लगे !!

*

पूस की रात,
ठंडी हवाओं संग,
करती बात !!

*

बड़ा सयाना,
गले लगाए आग,
जाड़ा दीवाना !!

कुछ माहिए
*
माना के प्रीत नहीं,
मुख को मोड़ चले
अपनी ये रीत नहीं ।।

हमने न गुमान किया,
अपने तो अपने,
गैरों को मान दिया ।।

दिल जां हम हार दिये
मानो ना मानो,
सब तुम पर वार दिए।।

कांटें बन फूल गए,
पाकर तुमको हम,
लिखना ही भूल गए।।

कहने की बात नहीं
दिल न लगता है
होते तुम साथ नहीं।।

—o—

महका महका ये तन,
चाहत में तेरी,
बहका बहका ये मन !! १ !!
*
अनजाना सा होकर,
मन खुश कब होता,
सब चैन सुकूँ खोकर !! २ !!
*
यह वक्त बताता है,
भर जाना इक दिन
यह जख्म जो ताजा है !! ३ !!
*
तन्हाई मिलती है
यार नहीं मिलता,
परछाई मिलती है !! ४ !!
*
सबको खुश दिखता हूँ,
शायर बनकर मैं,
दिल का गम लिखता हूँ !! ५ !!
*

———–

मौसम मनभावन में,
छोड़ गए साज़न,
तन्हा इस सावन में ।।

शोला सा उठता है
बरसे जब बदरा
मन रह रह घुटता है ।।।

मुझको भी लेकर चल
छोडो ना साज़न,
ना जाने क्या हो कल ।।

दिल तुझ पर वारा है,
अपना दिल औ जां,
सब तुझ पर हारा है।।

बैरी इस सावन ने
आग लगाई है,
मेरे मन आँगन में ।।

—–

आँखे जब जब बरसे
मिलने को तुमसे
मन अपना है तरसे !! १ !!

फूलों में कलियों में,
ढूंढे दिल तुमको,
बाग़ों में गलियों में !! २ !!

जब दिल मिल जायेंगे,
झूमेगा यह मन,
उपवन खिल जायेंगे !! ३ !!

सागर भी बहका है,
गोरी का अल्हड़
यौवन जब छलका है !! ४ !!

जब जब सावन बरसे,
तब तब मन भींगा
यौवन रह रह तरसे !! ५ !!

—–

आया फाग महीना
सुन ले रे साजन,
मुश्किल तन्हा जीना !! १ !!

आयो घूमत घूमत
फागुन बासंती,
तन-मन मोरा झूमत !! २ !!

पतझड़ के मौसम में,
खिलने को कलियाँ,
आतुर है गुलशन में !! ३ !!

बगियन कोयल कूके,
मीठी वाणी से,
तन मन मेरा फूंके !! ४ !!

जब जब तुम आते हो,
मिलके तुम हमसे,
प्रीत जगा जाते हो !! ५ !!

सोच रही ये कब से
होली खेलन को,
मन मोरा है तरसे !! ६ !!

—-

फूलों का मौसम है,
अब तो मिल जाओ,
मिलने का मौसम है !!

*

खेतों में खिल आई,
सरसों पीली पीली,
रुत बसंत की छाई !!

*

ये दिल तुम पे आया,
जब से देखा है,
इसने तेरा ये साया !!

*

कितना कुछ झेला है,
मिलने को ये दिल ,
बेताब अकेला है !!

*

इस घर मन मंदिर में,
तस्वीर सजी है,
आँखों के अन्दर में !!

*

आया दिन लोहड़ी दा,
त्यौहार मनावे
ये गुड़ तिल जोड़ी का !!

*

पक आई है फसले,
खेतों में अब तो,
दिल खोल के तू हँसले !!

*

हम आग जलावाँगें
नाचें गायेंगे
अब धूम मचावाँगें !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

छू गई मन | Chhoo Gayi Man

Similar Posts

  • गणेश विसर्जन | Ganesh Visarjan

    गणेश विसर्जन ( Ganesh Visarjan ) माथ चन्दन~गणेश विसर्जनकोटि वंदन●शुभभावना~अनन्त चतुर्दशीपूर्ण कामना●धर्म में वृद्धि~घर-घर में शांतिसुख समृद्धि●मंगल मूर्ति~हे! गणपति बप्पादो हमें स्फूर्ति●मन में हर्ष~हे! बप्पा जल्दी आनाअगले वर्ष● निर्मल जैन ‘नीर’ऋषभदेव/राजस्थान यह भी पढ़ें :-

  • सुनहरे पल

    सुनहरे पल ( हाइकु ) 1 आऐ है सुनहरे पल  जीवन से ढ़ल गये ग़म  बरसा ख़ुशी का जल   2 दें आया फूल उसे कल प्यार में उसके मेरा दिल हुआ चंचल 3 हो गयी दिल में हलचल प्यार की मेरे देखा ऐसा चेहरा कल   4 किसी को पाने को लिए रात दिन…

  • गुरू | Guru

    गुरू ( Guru ) गुरू महान~ उनके चरणों में सारा जहान ● गुरू ही सार~ बिन गुरू लगता जग असार ● गुरू वंदन~ गुरू त्याग की मूर्ति गुरू चंदन ● गुरू ही आस्था~ प्रभु से मिलने का गुरू ही रास्ता ● गुरू प्रमाण~ जीवन सार तत्व गुरू ही प्राण ● निर्मल जैन ‘नीर’ ऋषभदेव/राजस्थान यह…

  • चाय पर : हाइकु

    चाय ( Chai )    गरमाहट लाती हैं चुस्कियां गर्म चाय की ।। बातें भी होती गरमा गर्म चाय के साथ सभी ।। कुछ पुरानी कुछ नई बाते हैं, मुलाकाते हैं ।। सबको बुलाए आओ चाय बनाएं ताजा हो जाएं।। पकौड़े साथ मसाला वाली चाय आज हो जाएं।। किस्से सुनाते, विसराए पल भी , हाँ…

  • Haiku in Hindi || हाइकु- ऋतुराज बसंत

    हाइकु- ऋतुराज बसंत ( Haiku- Rituraj Basant )   १ मनभावन ऋतुराज आ गया, मन बहके। २ नवपल्लव लहरत पादप रंग-बिरंग। ३ सरसो फल हो गये सुनहरी आम्र बौराए। ४ कोयल कूके चहका चहकत मदनोत्सव। ५ सजनी गावे फागरस के गीत सजना संग। लेखक: त्रिवेणी कुशवाहा “त्रिवेणी” खड्डा – कुशीनगर यह भी पढ़ें : होगा निश्चय…

  • निर्मल जैन ‘नीर’ के हाइकु | Nirmal Jain ke Haiku

    विश्व जनसंख्या दिवस बदलो सोच~बढ़ती जनसंख्याधरा पे बोझ●रोज सताती~कल की चिंता हमेंखूब रूलाती●गम ही गम~घटते संसाधनआँखे है नम●बुरा प्रभाव~शिक्षा,स्वास्थ्य,खानाहुआ अभाव●भूल न जाओ~जनसंख्या अंकुशखुशियाँ पाओ● नशा सदैवध्यान रखनाधूम्रपान है निषेधकभी मतकरना●बातरखना यादतम्बाकू गुटखे सेजीवन होताबर्बाद●नशाबहुत बुराखाँसी, दमा, कैंसररहे जीवनअधूरा●नशामुक्त समाजहम सबने मिलकरलिया संकल्पआज योग दिवस योग की माया~पहला सुख होतानिरोगी काया•स्वच्छ हो मन~नियमित योगा सेस्वस्थ हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *