lohri

माहिया | Mahiya

माहिया

( Mahiya )

सर्दी
* * *

नए रंग में,
जनवरी धमकी,
कड़ी ठंड में!!

*

ठंड की धुन,
बहे शीत लहर
शरीर सुन्न !!

*

बर्फ से लदे,
देवदार के पेड़
कुल्फी से लगे !!

*

पूस की रात,
ठंडी हवाओं संग,
करती बात !!

*

बड़ा सयाना,
गले लगाए आग,
जाड़ा दीवाना !!

कुछ माहिए
*
माना के प्रीत नहीं,
मुख को मोड़ चले
अपनी ये रीत नहीं ।।

हमने न गुमान किया,
अपने तो अपने,
गैरों को मान दिया ।।

दिल जां हम हार दिये
मानो ना मानो,
सब तुम पर वार दिए।।

कांटें बन फूल गए,
पाकर तुमको हम,
लिखना ही भूल गए।।

कहने की बात नहीं
दिल न लगता है
होते तुम साथ नहीं।।

—o—

महका महका ये तन,
चाहत में तेरी,
बहका बहका ये मन !! १ !!
*
अनजाना सा होकर,
मन खुश कब होता,
सब चैन सुकूँ खोकर !! २ !!
*
यह वक्त बताता है,
भर जाना इक दिन
यह जख्म जो ताजा है !! ३ !!
*
तन्हाई मिलती है
यार नहीं मिलता,
परछाई मिलती है !! ४ !!
*
सबको खुश दिखता हूँ,
शायर बनकर मैं,
दिल का गम लिखता हूँ !! ५ !!
*

———–

मौसम मनभावन में,
छोड़ गए साज़न,
तन्हा इस सावन में ।।

शोला सा उठता है
बरसे जब बदरा
मन रह रह घुटता है ।।।

मुझको भी लेकर चल
छोडो ना साज़न,
ना जाने क्या हो कल ।।

दिल तुझ पर वारा है,
अपना दिल औ जां,
सब तुझ पर हारा है।।

बैरी इस सावन ने
आग लगाई है,
मेरे मन आँगन में ।।

—–

आँखे जब जब बरसे
मिलने को तुमसे
मन अपना है तरसे !! १ !!

फूलों में कलियों में,
ढूंढे दिल तुमको,
बाग़ों में गलियों में !! २ !!

जब दिल मिल जायेंगे,
झूमेगा यह मन,
उपवन खिल जायेंगे !! ३ !!

सागर भी बहका है,
गोरी का अल्हड़
यौवन जब छलका है !! ४ !!

जब जब सावन बरसे,
तब तब मन भींगा
यौवन रह रह तरसे !! ५ !!

—–

आया फाग महीना
सुन ले रे साजन,
मुश्किल तन्हा जीना !! १ !!

आयो घूमत घूमत
फागुन बासंती,
तन-मन मोरा झूमत !! २ !!

पतझड़ के मौसम में,
खिलने को कलियाँ,
आतुर है गुलशन में !! ३ !!

बगियन कोयल कूके,
मीठी वाणी से,
तन मन मेरा फूंके !! ४ !!

जब जब तुम आते हो,
मिलके तुम हमसे,
प्रीत जगा जाते हो !! ५ !!

सोच रही ये कब से
होली खेलन को,
मन मोरा है तरसे !! ६ !!

—-

फूलों का मौसम है,
अब तो मिल जाओ,
मिलने का मौसम है !!

*

खेतों में खिल आई,
सरसों पीली पीली,
रुत बसंत की छाई !!

*

ये दिल तुम पे आया,
जब से देखा है,
इसने तेरा ये साया !!

*

कितना कुछ झेला है,
मिलने को ये दिल ,
बेताब अकेला है !!

*

इस घर मन मंदिर में,
तस्वीर सजी है,
आँखों के अन्दर में !!

*

आया दिन लोहड़ी दा,
त्यौहार मनावे
ये गुड़ तिल जोड़ी का !!

*

पक आई है फसले,
खेतों में अब तो,
दिल खोल के तू हँसले !!

*

हम आग जलावाँगें
नाचें गायेंगे
अब धूम मचावाँगें !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

छू गई मन | Chhoo Gayi Man

Similar Posts

  • सुनहरे पल

    सुनहरे पल ( हाइकु ) 1 आऐ है सुनहरे पल  जीवन से ढ़ल गये ग़म  बरसा ख़ुशी का जल   2 दें आया फूल उसे कल प्यार में उसके मेरा दिल हुआ चंचल 3 हो गयी दिल में हलचल प्यार की मेरे देखा ऐसा चेहरा कल   4 किसी को पाने को लिए रात दिन…

  • पास तू रहे ( हाइकु ) || Haiku Hindi

    पास तू रहे ( हाइकु ) ( Pass tu rahe )   1 पास तू  रहे हमेशा मेरे ए मां दूर न जाना 2 लौट आ तू मां घर अपनें तेरे बिन हूँ तन्हा 3 मां तेरे नहीं लगता दिल मेरा हूँ गमज़दा 4 रुला रही है तेरे यादें मां दिल लौट आ घर 5…

  • बसंत हाइकु | Basant par Haiku

    बसंत हाइकु ( Basant Haiku )    १. कोयल गायें, सरसों लहलायें बसंत आये !! २. सरसों छाये, ओढ़े पीली चादर, खेत मुस्काये !! 3. बागों में शोर लदने लगे जब, आमों पे बौर !! ४. नई डालियाँ, बसंत ने खिलाई नई कलियाँ !! ५. बसंत कवी, मीठी धूप सृजन कराये रवि !! डी के…

  • छू गई मन | Chhoo Gayi Man

    छू गई मन ( हाइकु )   छू गई मन, फ़िज़ाओ में बिखरी तेरी खुशबू !! आँखें है दंग, पढ़ी मन की चिट्ठी प्रीत के संग !! नेह धूप से, हर लेता है मीत, मन का शीत !! छोड़ के मौन, उड़ेगा ये पखेरू, ढूंढेगा कौन !! शीत का शोर, कुहासा ओढ़कर सूर्य है मौन…

  • नववर्ष (हाइकु)

    नववर्ष (हाइकु) ******* १. सब अच्छा हो इस नववर्ष में- करें प्रार्थना । २. थका दिया है वर्ष बीस ने हमें- आस इक्कीस । ३. शांति समृद्धि जीवन में सबके- लाए इक्कीस । ४. शत्रु विनाशे जग शीष विराजे- अपना देश । ५. नया विहान नववर्ष का लाए- सुख सम्मान । ६. कालचक्र में जिन…

  • चाय पर : हाइकु

    चाय ( Chai )    गरमाहट लाती हैं चुस्कियां गर्म चाय की ।। बातें भी होती गरमा गर्म चाय के साथ सभी ।। कुछ पुरानी कुछ नई बाते हैं, मुलाकाते हैं ।। सबको बुलाए आओ चाय बनाएं ताजा हो जाएं।। पकौड़े साथ मसाला वाली चाय आज हो जाएं।। किस्से सुनाते, विसराए पल भी , हाँ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *