Ramkesh Yadav awarded with Yadukul Gaurav Samman

यदुकुल गौरव सम्मान से नवाजे गए वरिष्ठ साहित्यकार रामकेश यादव

मुंबई, हिंदी साहित्य के उपासक तथा रॉयल्टी प्राप्त कवि व वरिष्ठ लेखक रामकेश एम.यादव को यादव समाज ट्रस्ट ठाणे जनपद यदुकुल गौरव सम्मान-2024 से नवाजा है।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के शुरुआती दौर में उत्तरप्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव, पूर्व एमएलसी कैलाश यादव, देवराम भोईर,यादव संघ अध्यक्ष अजय यादव को यादव समाज ट्रस्ट द्वारा गौरव पुरस्कार दिया गया।

इस शुभ अवसर पर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी,पूर्व महापौर नरेश म्हस्के, मीनाक्षी शिंदे, राजेंद्र बहादुर यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस बी यादव आदि उपस्थित थे। ट्रस्ट ने इन सभी विभूतियों को भी सम्मानित किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष- जीतेन्द्र यादव, कार्याध्यक्ष- शिवप्रसाद यादव तथा अन्य पदाधिकारी – रामानंद यादव, रामहित यादव, रामचंद्र यादव, महेन्द्र यादव, रामाश्रय यादव, दिनेश यादव,महिला कार्याध्यक्ष- शीला यादव के अलावा मुंबई और ठाणे जनपद के गणमान्य नागरिक उपस्थिति थे।


शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य के लिए यह सम्मान श्री यादव को दिया गया है। अब तक श्री यादव को पंडित दीनदयाल पुरस्कार सहित 360 पुरस्कारों व सम्मान पत्रों से अलंकृत किया जा चुका है। श्री यादव का कहना है कि एक लेखक समाज का युग चेतना से साक्षात्कार कराता है अर्थात उसकी कलम जन-जन में संस्कार बोकर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करती है।

श्री यादव का जन्म उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जनपद, ब्लॉक -मार्टीनगंज के गाँव -तेजपुर में हुआ है। इनकी 26 पुस्तकें तथा 1700 से अधिक लेख,पत्रलेख प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यासक्रम ससंशोधन मंडल,पुणे द्वारा इनकी दो रचनाएँ यहाँ के पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं।

मुंबई में ही रहकर श्री यादव नित्य अपने साहित्य साधना में लीन हैं। लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने इस उपलब्धि पर श्री यादव को अपनी हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयाँ दी हैं।

यह भी पढ़ें :-

सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *