करोगे प्यार दुनिया में, सभी तुझको सताएंगे
करोगे प्यार दुनिया में, सभी तुझको सताएंगे।
वफ़ा के नाम पर धौखे, यहां तुझको खिलाएगे।।
खुशी की चाह में अक्सर, ग़मों से सामना होगा।
भरी कांटो की राहों में, कदम तुझको ले जाएगे।।
रहोगे तुम सदा बनके, दिवानों की तरह जग में।।
ग़मों के साथ गुज़रे पल तुझे हर पल डराएंगे।।
खुशी की चाह में जाते रहेंगे रात-दिन तेरे।
सुहाने दिन ऩजारे वो नहीं तेरे पास आएंगे।।
न कोई राह तुम देखो गुलों के फिर से खिलने की।
नहीं मौसम बहारों के “कुमार” ये लौट पाएंगे।।
?

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)
वफा के नाम पे धोखे जहां में जो भी खाते है
Leave a Reply