क्या आचार डालोगे रूप का | Kya Achar Dalogi Roop ka

क्या आचार डालोगे रूप का

आज समोसा बोला कवि से,क्यों इतना घबड़ाते हो।
मिलाकर चटनी,खट्टी मीठी,अपना स्वाद बढ़ाते हो।

मेरी कैसी दुर्गति होती,क्या तुम कभी लिखपते हो।
देख तड़पता मुझको तलते,अपना हाथ बढ़ाते हो।।

पहले पानी डाल मजे से,घूंसे से पिटवाते हो।
हाथों से फिर नोच नोच कर,बेलन से बेलवाते हो।

हरा लाल मिर्चों की संगति,मसाला संग भुनवाते हो।
गरम कड़ाही में डलवाकर,गरम तेल में तलवाते हो।

गोरे को भूरा करवा कर,अपना रंग बनवाते हो।
रायता चटनी छोला सब मिल,मेरा दाम बढाते हो।

नोच नोच कर खाते बाबू,कैसा स्वाद बनाते हो।
मेरा जीवन मिट जाता है,अपना मान बढ़ाते हो।।

कवि बोला सुन भाई समोसा,गोरा रंग किस काम का।
सोना भी तपता है आग में,तब होता कुछ काम का।

तुमको खाकर भूख मिटाते,तब गाते कवि नाम का।
गोरे से भूरे अच्छे हो,आते खाने के काम का।

हम सब यदि न खायेंगे तो,क्या आचार डालोगे रूप का।
सुनकर समोसा बोला कवि जी,ऐसा खाना किस काम का।

पहले खाते स्वाद बढ़ाकर,फिर कोसते भगवान का।
किसी को उल्टी किसी को खांसी,या आंसू किस काम का।

डाक्टर साहब से मिल कहते,पेट दर्द भगवान का।
खा लो रोटी और सब्जी,स्वाद मिले इंसान का।
खाकर दिन का सड़ा समोसा,दोष दो भगवान का।।

Awadhesh Kumar Sahu

अवधेश कुमार साहू”बेचैन”

हमीरपुर(यूपी)

यह भी पढ़ें :-

ई वी एम का बटन दबाना है

Similar Posts

  • मेहनत | Mehnat

    मेहनत! ( Mehnat )   बिना मेहनत के कुछ हो नहीं सकता, पृथ्वी गति न करे, तो दिन निकल नहीं सकता। मेहनत से ही चलता है किस्मत का सिक्का, मेहनत बिना जीवन संवर नहीं सकता। मेहनत की खुशबू से है धरा महकती, उड़ें न भौरा तो कली तक पहुँच नहीं सकता। सजा रहता है झूठ…

  • साथ तुम आ जाओ | Romantic Poetry In Hindi

    साथ तुम आ जाओ   ( Saath tum aa jao ) साथ आज तुम आ जाओ तो, संबल मुझको मिल जाए। जीवन  नैया डगमग डोले, उजड़ी बगिया खिल जाए।।   कंटक पथ है राह कठिन है, कैसे मंजिल पाऊंगा। हाय अकेला चला जा रहा, साथी किसे बनाऊंगा। फिर भी बढ़ता जाऊंगा, शायद किनारा मिल जाए।…

  • न्याय चले खाट~खट

    न्याय चले खाट~खट भरे बाजार न्याय बिकने तैयार l पहन काला कोट दलाल खड़े दो~चार l मस्त ग्राहकों की है मगर दरकार l जिनकी जेब में हो दौलत बेशुमार l भ्रष्टाचारी~ माफिया, नेता इनके हैं यार l मुंह मांगी कीमत दे ऐसा हो खरीददार l ऐसा पापी न्याय बिके सरे बाजार l जनता हो खबरदार…

  • जख्म | Zakhm par Kavita

    जख्म ( Zakhm )     दुखती रग पे हाथ रखा घाव हरे हो गये कल तक जो अपने थे बैरी हमारे हो गए   घाव भरते नहीं कभी जो मिले कड़वे बोल से नासूर भांति दुख देते रह रहकर मखोल से   जख्म वो भर जाएंगे वक्त की मरहम पाकर आह मत लेना कभी…

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • जागो जनता जागो | Kavita Jaago Janta Jaago

    जागो जनता जागो! ( Jaago janta jaago)    घंटों इंतजार क्यों करते हैं? सर्दी गर्मी बारिश सहते हैं पलकें बिछाए रहते हैं आप जनता मालिक हैं। लूटने वाले का जयकारा लुटने वाले ही लगाते हैं यह ठीक नहीं। दुर्भाग्य वतन का औ सौभाग्य राजवंशों का? लोकतंत्र हो आया, पर हकीकत बदल न पाया। अशिक्षा गरीबी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *