गुरु ज्ञान की ज्योत

गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki Jyoti

गुरु ज्ञान की ज्योत

( Guru Gyan ki Jyoti )

हे गुरुवर तू मेरे देश में
ज्ञान की ज्योत जगा दे !
बल बुद्धि विद्या वैभव से
अंधकार को दूर भगा दे ।
मोह माया की सुरा को पीकर
सोया है जो राष्ट्र
छेड़ ज्ञान की तान यहां तू
भ्रष्टाचार मिटा दे ।।

हे गुरुवर तू मेरे देश में
ज्ञान की ज्योत जगा दे !

बन ऋषि वाशिष्ठ तूने कभी
श्री राम को पाठ पढ़ाया
देवों के जो देव योगेश्वर
सांदीपनि गुरु कहलाया
द्रोण बने तुम अर्जुन के
एकलव्य वीर कहलाया ।
खोली चोटी तुमने तो तुम
बन गए वीर चाणक्य
दंग रह गया सारा राष्ट्र
ऐसा अद्भुत लक्ष्य ।
ज्ञान प्रेम और निर्मलता का
ऐसा नीर बहा दे।।

हे गुरुवर तू मेरे देश में
ज्ञान की ज्योत जगा दे !

माना तेरे हाथ बंधे हैं
सीमाओं के अंदर
पर फिर भी तू
रच सकता है
ऐसे दिव्य मंत्र ।
यम-नियम-संयम से फिर तू
चमत्कार दिखला दे ।।

हे गुरुवर तू मेरे देश में
ज्ञान की ज्योत जगा दे !

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

हसरत | Kavita Hasrat

Similar Posts

  • घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर | Ghar Mera

    घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर ( Ghar mera swarg sa sundar )    एक आशियाना जो मेरी राहत का ठिकाना है। घर मेरा स्वर्ग सा सुंदर प्यार भरा अफसाना है। सुख चैन आराम देता हमें भावों भरा प्यारा भवन। सर्दी गर्मी वर्षा से वो बचाता बसता जहां मेरा मन। मनमंदिर सा आलय मेरा प्रीत भरा…

  • एक रंग मेरा भी

    एक रंग मेरा भी हवााओं में गुलाल एंव अबीर की खुशबु थी lसर पर भी होली की मस्ती खुमारथी ll सड़कों के उत्साह में हरा और केसरी कहाँ था lलगता है , यह भारत का नया दौर था ll महीनों से हो रही थी , होली की तैयारी lहर घर की चर्चा थी , अब…

  • खून सस्ता पानी महंगा | Khoon Sasta Pani Mehnga

    खून सस्ता पानी महंगा ( Khoon sasta pani mehnga )    प्यासे को पानी भोजन देना हमें सिखाया जाता था। मोड़ मोड़ पे प्याऊ लगवा के नीर पिलाया जाता था। महंगाई ने पांव पसारे अब पनघट भी कहीं खो गया। बोतलों में बिकता नीर खून से पानी महंगा हो गया। ईर्ष्या द्वेष बैर भर ज्वाला…

  • करवा चौथ | Hindi poem On karwa chauth

    करवा चौथ ( Hindi poem On karwa chauth )   चाँद का कर लूं सनम दीदार मैं प्यार से जो बंधा करवा चौथ है   उसकी चूड़ी उसकी देखो बिंदिया  मुस्कुराती  सूरत करवा चौथ है   हो गया दीदार अपनें चाँद का प्यार का आया वो करवा चौथ है   सज गयी है चाँद की …

  • हार्ट अटैक | Heart attack par kavita

    हार्ट अटैक ( Heart attack )      बेहद ज़रूरी है सभी को आज यें एक बात बताना, स्वस्थ शरीर के लिए ज़रूरी स्वस्थ दिल का होना। पैसे भले यें कम कमाना पर स्वास्थ्य ध्यान रखना, बढ़ रहा है दिल का दौरा यें हार्ट अटैक का होना।।   कोई बातों ही बातों में सभी से…

  • एकता का प्रतीक

    एकता का प्रतीक एकता का प्रतीक मकर संक्रान्तिजिन्हें जानकर दूर होगी भ्रांतिसभी जाति ,संप्रदाय, पंथ वालोंमिलकर रहो बनी रहेगी शांति । तिल है कालाचावल है उजलाशक्कर है गेरूआमूंग है हरासभी है एक रस में घुला । चावल , दाल मसाले मिलकरसबने एक खिचड़ी बनाईयह पर्व मानव को सौंपकरऋषि, मनि एक बात सिखाई । भले हमारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *