बोतल

बोतल | Kavita Botal

बोतल

( Botal )

ता-ता थैया करती
बोतल लाती है बाहर l
उसकी ताकधीना-धिन
पर नाच रहा संसार l

बोतल में है समाया
सारे जग का सार l
करता है गुलामी
बोतल की संसार l

बिन बोतल के
सूना है संसार
बिना बोतल नहीं
नहीं है मनुज का उद्धार।

बोतल के दम पर
आज बच्चा पलता है l
जन्मते ही उसके मुंह में
निप्पल लगता है।

स्कूल जाता है
बच्चे के संग
पानी की बॉटल
सफर नहीं कटता
बिन बोतल।

गबरू जवान जब
बच्चा हो जाता है l
रंगीन शामें वह
बोतल संग करता है l

आई चौथेपन की बेला
दवाइयों ने लगाया मेला l
जब अंत समय आता है
तो डॉक्टर हाथ में
सलाइन चढ़ाता है।

बोतल की आदत है
बहुत खराब
जब-तब जिस-तिस
पर वह चढ़ जाती है।

Rajendra Rungta

राजेंद्र कुमार रुंगटा
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

यह भी पढ़ें:-

https://thesahitya.com/kavita-samasya-aur-jeevan/

Similar Posts

  • आओ हम दिवाली मनाएं

    आओ हम दिवाली मनाएं आओ हम-सब साथ मनाएं दीवाली त्यौंहार,तमस की उमस दूर करें जलाएं दीप अपार।जगमग कर दे घर ऑंगन हो समृद्धि बौछार,सुखमय हो सबका जीवन महकें द्वार-द्वार।। इसदिन ही संपूर्ण हुआ श्री राम का वनवास,सीता-राम और लखन पधारे अपने निवास।झिलमिल करते दीप-जलाएं पर्व बना ख़ास,तब से चली आ रही परंपरा कार्तिक-मास।। इस अमावश…

  • जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गई

    जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गई जिनसे अब तक सुना दुश्मनी हो गईकह रहे अब वही दोस्ती हो गई बात देखो बहुत ये बड़ी हो गईक्यों नबाबी नगर गोमती हो गई माँ-पिता से मिला आज आशीष तोदूर जीवन की सब बेबसी हो गई घर कदम क्या पड़े आज सरकार केहर तरफ़ अब यहाँ रोशनी…

  • महाराणा प्रताप जयंती | Maharana Pratap Jayanti

    महाराणा प्रताप जयंती ( Maharana Pratap Jayanti )   मुगल सदा नतमस्तक रहे,मेवाड़ी शेर के सामने *********** रजपूती आन बान शान , कीका संग नित परवान । अनवरत संघर्ष मुगल विरुद्ध, अदम्य साहस बुलंदी आह्वान । शत्रु हौसले मूल पस्त , हिंद अनुपमा निहारने । मुगल सदा नतमस्तक रहे, मेवाड़ी शेर के सामने ।। प्राण…

  • विभावरी | Vibhavari

    विभावरी ( Vibhavari )    काली विभावरी सा आखिर तम कब तक ढोती रहोगी चेतना विहीन मुढ बनकर कब तलक सोती रहोगी स्त्री मर्यादा मूल्य को समाज के कटघरे में बतलान वाले वो प्रज्ञान पुरुष स्वयं को सदा ज्ञानि व विद्वान बतलाने वाले समय के बहुमूल्य मानक संग तुम अपनी सारी बात रखो धीर गंभीर…

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

  • कलम का पुजारी | Kalam ka pujari | Kavita

    कलम का पुजारी ( Kalam ka pujari )   नजर उठाकर देखो जरा, पहचान लीजिए। कलम का पुजारी हूं, जरा ध्यान दीजिए।   शब्दों की माला लेकर, भाव मोती पिरोता हूं। कागज कलम लेकर, मैं सपनों में खोता हूं।   गीत गजल छंद मुक्तक, दोहा चौपाई गाउं। मनमंदिर मांँ शारदे, पूजा कर दीप जलाऊं।  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *