Maharana Pratap Jayanti

महाराणा प्रताप जयंती | Maharana Pratap Jayanti

महाराणा प्रताप जयंती

( Maharana Pratap Jayanti )

 

मुगल सदा नतमस्तक रहे,मेवाड़ी शेर के सामने
***********
रजपूती आन बान शान ,
कीका संग नित परवान ।
अनवरत संघर्ष मुगल विरुद्ध,
अदम्य साहस बुलंदी आह्वान ।
शत्रु हौसले मूल पस्त ,
हिंद अनुपमा निहारने ।
मुगल सदा नतमस्तक रहे, मेवाड़ी शेर के सामने ।।

प्राण पूर्व माटी प्रियल ,
ध्येय राष्ट्र स्वाभिमान ।
विचरण अरावली दुर्गमता,
शीर्ष मातृभूमि मान सम्मान ।
तज राजसी ठाठ बाट,
गमन घास रोटी स्वीकारने ।
मुगल सदा नतमस्तक रहे, मेवाड़ी शेर के सामने ।।

सूर्य सम ओज अनुपमा,
राष्ट्र भक्ति व्यक्तित्व अंग ।
मुगली समर्पण सदा विरोध ,
कृतित्व अंतर उत्सर्गी रंग ।
अजर अमरता गौरव पर्याय,
मानवता उत्थान कर थामने।
मुगल सदा नतमस्तक रहे, मेवाड़ी शेर के सामने ।।

शौर्य पराक्रम वीर शिरोमणि,
महाराणा सुशोभित उपनाम ।
हिन्दुआ सूरज परम पदवी,
अनंत कृपा एकलिंग जी धाम ।
चेतक संग युद्ध कला अद्भुत,
हल्दी घाटी रूप रंग संवारने ।
मुगल सदा नतमस्तक , मेवाड़ी शेर के सामने ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

Similar Posts

  • पीला रंग | Peela Rang par Kavita

    पीला रंग ( Peela rang )    पीली पीली सरसों महकी महका मधुमास सारा। फागुन का महीना होली रंगों का त्योहार हमारा। पीत वर्ण गजानन सोहे भर दे रिद्ध सिद्ध के भंडार। मोदक भोग चढ़े गजानन बरसे वैभव कीर्ति अपार। शक्ति समृद्धि सुचिता प्रसन्नता उमंग का आधार। शक्ति दाता समरसता की घर घर बहती रसधार।…

  • कितनी दीवारें खड़ी करते हो | Kitni Diwaren

    कितनी दीवारें खड़ी करते हो ( Kitni diwaren khadi karte ho )   जितनी दीवारें खड़ी करते हो उतनी ढहाना होगा। घृणा को छोड़कर हमें परोपकार अपनाना होगा। जितनी नफरत करते हो उतना प्रेम बहाना होगा। किसी भटके हुए राही को भाई गले लगाना होगा। जितने धरा पे जन्म लेते फिर उतनो को जाना होगा।…

  • नव वर्ष अभिनंदन | Nav varsh abhinandan kavita

    नव वर्ष अभिनंदन ( Nav varsh abhinandan )     नई प्रेरणा नए तराने वर्ष नई उमंगे लेकर आ नया साल जीवन में सदभावों की ज्योत जगा   नई नई आशाएं भावन होठों पर मधुर मुस्कानें हो प्यार के मोती बरसे नैनो से जुबां पे गीत सुहाने हो   नई सोच से नववर्ष हमको अभिनंदन…

  • बाबुल | Babul kavita

    बाबुल ( Babul )   बाबुल याद घणी सताये, बाबुल मन मेरा घबराये। जिस आंगन में पली-बढ़ी, आंखों में उतर आए रे। बाबुल मन मेरा घबराये, बाबुल मन मेरा घबराये।   मां की सीख हर्ष भर देती,घर संसार सुख कर देती। आंगन की तुलसी तेरे, खुशियों से झोली भर लेती।   मेरा रूठना और मनाना,…

  • टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां

    टूटते हुए परिवार-बेघर स्त्रियां टूटते हुए परिवार की कहानी बहुत दर्दनाक है,बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत मुश्किल है।वह अपने परिवार से दूर हो जाती है,और अपने बच्चों को अकेला छोड़ जाती है।उसकी जिंदगी में दर्द और पीड़ा होती है। बेघर स्त्रियों की जिंदगी बहुत संघर्षपूर्ण है,वह अपने परिवार के लिए संघर्ष करती है।लेकिन उसके संघर्ष…

  • अच्युतम केशव वंदन | Achyutam Keshav Vandan

    अच्युतम केशव वंदन ( Achyutam Keshav Vandan )    अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार श्री मंगल इति श्री शुभ, रग रग अलौकिक उजास । छवि अनूप मनमोहनी, रज रज मृदुल सुहास । अनुभूति संग अभिव्यक्ति, शब्द अर्थ आनंद अपार । अच्युतम केशव वंदन से,अंतर्मन नेह सलिल धार ।। पावनता अंतर्संबंध रमन, अपनत्व सरित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *