भाव भक्ति के मारे 

भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

भाव भक्ति के मारे 

( Bhav Bhakti ke Mare )

त्रिदेव तुम्हारी महिमा का,
रस पीकर मतवारे,
घूम रहें हैं गाते महिमा,
गली-गली द्वारे-द्वारे,

ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर,
नाचें भजन कीर्तन गाकर,
भाव भक्ति के मारे,
गली-गली द्वारे-द्वारे,

जल नारियल बेलपत्र धतूरा,
जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा,
चलें सभी सामग्री साजे,
गली-गली द्वारे-द्वारे,

चंद्र नाग डमरू मृगछाला,
पूरे बदन भभूत मल डाला,
बैठे हैं वो धूनी रमाए,
गली-गली द्वारे-द्वारे।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-

कितनी मुसीबत | Kitni Musibat

Similar Posts

  • निभाए तो कैसे, कौन-सा रिश्ता?

    निभाए तो कैसे, कौन-सा रिश्ता? गुलिस्तां जो थे सुनसान हो गए।पंछी पेड़ों से अनजान हो गए॥ आदमी थे जो कभी अच्छे-भले,बस देखते-देखते शैतान हो गए॥ सोचा ना था कभी ज़ख़्म महकेंगे,गज़लों का यू ही सामान हो गए॥ निभाए तो कैसे, कौन-सा रिश्ता?दिल सभी के बेईमान हो गए॥ पूछते हैं काम पड़े सब हाल मियाँ,मतलबी अब…

  • दो जून की रोटी | Do joon ki roti | Kavita

    दो जून की रोटी ( Do joon ki roti )     रोटियाँ…रोटियाँ… रोटियाँ… रोटियाँ….   आगे पीछे उसके दुनिया है घूमती वास्ते उसी के, चरणों को चूमती बेमोल बेंच देता है, ईमान आदमी सामने नजर के,जब वो है घूमती।।   उपदेश सारे बंद किताबों में कीजिए भूख में नजर बस, आती है रोटियां।।  …

  • नसीब | Hindi Kavita Naseeb

    नसीब ( Naseeb : Hindi Kavita )   नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है। सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।   सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।   किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग  दिलों  में …

  • ख्वाब | Khwab

    ख्वाब ( Khwab)    चाहते हो यदि ऊंचाई को छूना तो रखना याद एक बात सदा हर ऊंचाई के ऊपर भी ,होती है एक और ऊंचाई और उसी का नाम आपकी सफलता है… जमीन से ऊंचाई का सफर सीधा नही होता ठहराव के कई सराय आते हैं मध्य राह मे बहुत ही आकर्षक,लुभावने और मनोरंजक…

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • शादी डॉट कॉम

    “शादी डॉट कॉम “ आजकल कुछ लड़कियों की अजीब सी मानसिकता हो गई है,मिस्टर परफेक्ट ढूंढने के चक्कर में कुंवारी बैठी रहती है। कुछ तो 22 से 28 साल की उम्र में शादी करती है,कोई और 5 साल जीवन साथी तलाशने में लगाती है। मुश्किल से 12 से 15 साल साथ निभाती है,38 से 44…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *