डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ श्री माखनलाल चतुर्वेदी साहित्य सम्मान-2025 से सम्मानित

मुलताई/बैतूल-नगर के वरिष्ठ साहित्यकार स्व. नरेन्द्र पाल सिंह पुण्डीर की साहित्यकार पुत्री डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को नव उदय पब्लिकेशन, ग्वालियर, मध्यप्रदेश द्वारा राष्ट्रकवि ‘श्री माखनलाल चतुर्वेदी नव उदय साहित्य, गायन व नृत्यकला सम्मान-2025’ से सम्मानित किया गया है।

इस सम्मान को विश्व भर में साहित्य, गायन व नृत्यकला के क्षेत्र में कर रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए 250 प्रतिभाओं को दिया गया है। डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ को उक्त सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सृजन हेतु प्रदान किया गया है।

यह सम्मान भोपाल (म.प्र.) के रीगल ग्रांड होटल, अवधपुरी में आयोजित किया गया। इसके पूर्व भी डॉ. पल्लवी सिंह को अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय मंचों पर काव्य पाठ, साझा संकलनों में सहभागिता करने पर अनगिनत प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो चुके है।

डॉ. अनुमेहा की अब तक तीन पुस्तकें (उपन्यासों में संवेदना और शिल्प, उच्छ्वास की सांस, क्षितिज के उस पार) प्रकाशित हो चुकी है, एवं पाँच पुस्तकें (मेरी कवितायें, स्याह रातों में, ठिठुरता चाँद, एक आकृति एवं गगन की छांव में) प्रकाशनार्थ है। उनके द्वारा 60 से अधिक आलेख एवं 400 से अधिक रचनाएँ साझा संकलनों में प्रकाशित हो चुकी है। डॉ. सिंह के आलेख एवं रचनाएँ भारत के अलावा सऊदी अरब, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, हांगकांग, सिंगापुर, ब्रिटेन, न्यूयॉर्क, जर्मनी, पूर्वी अफ्रीका के पत्र/पत्रिकाओं में निरन्तर प्रकाशित होती रहती है। जहाँ पर उनकी लेखनी को लोगों के द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

दो बार की वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’ अपनी इन उपलब्धियों से बहुत खुश है। इस सबका श्रेय वे अपने माता-पिता के आशीर्वाद को देती हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों, सहयोगियों एवं इष्ट मित्रों ने अनेक शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *