नारी व्यथा

Kavita | नारी व्यथा

नारी व्यथा

( Nari Vyatha )

 

मेरे हिस्से की धूप तब खिली ना थी
मैं भोर बेला से व्यवस्था में उलझी थी
हर दिन सुनती एक जुमला जुरूरी सा
‘कुछ करती क्यूं नहीं तुम’ कभी सब के लिए

 

फुलके गर्म नरम की वेदी पर कसे जाते
शीशु देखभाल को भी वक्त दिये जाते
घर परिवार की सुख सुविधा सर्वोपरी
हाट बाजार की भी जिम्मेदारी पूरी

 

तंग आ गयी सुनते सौ बार यही बात
एक दिन छोड घर का व्यवस्थित व्यापार
पहचान अपनी पाने निकल दायरो से बाहर
खुद को साबित करने ही आ गई कमाने को

 

नाम शोहरत रुतबा रुआब और पैसा मिला
घर आँगन से निकल आसमाँ कदमों पे गिरा
बिना मोल लिए जो पल दूसरो को दिया
दूसरा पहलू भी अब जिन्दगी का खुल रहा

 

वक्त नहीं अब घर गृहस्थी सम्भाली जाये
मन के कौने भी रीते हुए से झोली में पडे
दौर सुनने का बदला है ना सुनाने का ही
“घर भी देखो” ये आस सबने फिर लगा ली

 

ये कैसा जीवन है ये कैसी बेडियाँ है
जेसा चाहा सबने वैसी बन भी गयी अब
फिर भी जुमला वही पुराना साथ रहता है
“कुछ करती क्यूं नहीं तुम” कभी सब के लिए

??


डॉ. अलका अरोड़ा
“लेखिका एवं थिएटर आर्टिस्ट”
प्रोफेसर – बी एफ आई टी देहरादून

यह भी पढ़ें :

Geet | रंग गालो पे कत्थई लगाना

Similar Posts

  • जीत की आदत | Kavita jeet ki aadat

    जीत की आदत  ( Jeet ki aadat )  जीत की आदत बनाना ही होगा, ना करें बहाना आगे बढ़ना होगा। झूल रहीं उनकी मझधार में नैया, जो परेशानियों से घबराया होगा।।   जीतने का‌ जज़्बा रहता सब को, जीत लेते है जो पक्के ‌ठान लेते। सो बातों की है यह एक ही बात, निड़र होकर…

  • गौरव का क्षण

    गौरव का क्षण हर जागरूक इन्सानअपने जीवन में सुख चाहता हैवह उसका जीवन हो सुन्दरऔर सार्थक इस हेतु प्रयासभी उसका सदैव होता है किबड़े भाग्य से मिलने वालायह मानव जीवन न जाए निरर्थककुछ लोग सुखी रहने का मंत्रखोजने में जिंदगी गुजार देते हैंपर प्रायः निराश ही होते हैंवह अगर कोई गुणवान औरप्रतिभावान हो तो उसे…

  • घर की इज्जत | Poem Ghar ki Izzat

    घर की इज्जत ( Ghar ki Izzat )   यश कीर्ति किरदार बने हम घर खुशहाली मची रहे। प्यार और सद्भावो से खुशियों की घड़ियां जची रहे। घर की इज्जत बची रहे मान और सम्मान वैभव पुरखों की धरोहर है पावन। मिले बड़ों का साया सदा आशीष बरसता रहे सावन। रिश्तो में मधुरता घोले घर…

  • खरगोश की खरीददारी

    खरगोश की खरीददारी ******* लाए बाजार से शशक दो रखा नाम काॅटन और स्नो। व्यय किए रुपए अर्द्ध सहस्र, बच्चे दोनों से खेलने में हैं व्यस्त। परेशान किए थे सप्ताह भर से, रट लगाए थे- पापा ला दो न झट से। बाजार नहीं है इसका यहां, भटका सप्ताह भर जहां तहां। यीष्ट मित्रों को फोन…

  • आखिर मिल ही गया रिश्ता | Kavita rishta

    आखिर मिल ही गया रिश्ता ( Akhir mil hi gaya rishta )    आखिर मिल ही गया आज हमारे लिए रिश्ता, चार वर्ष से घूम रहें थें जिसके लिए मेरे पिता। यें बाइसवीं साल में जो हमनें कदम रख दिया, सतायें जा रहीं थी पिताजी को हमारी चिन्ता।।   कही पे लड़कें में कमी तो…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *