रहनुमा

रहनुमा | मार्गदर्शक | Kavita

रहनुमा ( मार्गदर्शक )

( Rahnuma )

 

रहनुमा कोई मिल जाए
राह मेरी आसां हो जाए
मेरी मंजिल का ठिकाना
मुझको भी नसीब हो जाए

 

मार्गदर्शक बता दे रस्ता
कोई खता न मुझसे हो जाए
भटक  रहा  हूं  बियावान में
हाथ पकड़ कोई राह दिखाये

 

अंधकार का अंत नहीं है
रहनुमा का कोई पंथ नहीं है
धर्म  के  ठेकेदार  बने  जो
सन्मार्ग बताएं संत वही है

 

शिक्षा की जो जोत जलाये
घट घट में उजियारा लाए
बहा  प्रेम  की पावन गंगा
देश  प्रेम  का  भाव बढ़ाएं

 

वंदनीय वो पथ प्रदर्शक
जिंदगी बना दे आकर्षक
उनका एक इशारा होता
जीवन में उजियारा होता

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हारना हमको नहीं गवारा | Kavita Harna Humko Nahi

Similar Posts

  • बच्चे देश का भविष्य

    बच्चे देश का भविष्य हे बच्चे मन के सच्चे सारी जग की आंखों के तारे बच्चे आने वाले कल का सुंदर भविष्य है बच्चे ही नव भारत का निर्माण करेंगे बच्चों को ना मंदिर मस्जिद में उलझाऐगे धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान कराओ मिलजुलकर त्यौहार मनाए शिक्षा को आधार बनाकर नवनिर्माण कराएं यही तो अंबेडकर, गांधी ,अब्दुल…

  • सूख गया आंख का पानी | Kavita Sookh Gaya Aankh ka Pani

    सूख गया आंख का पानी ( Sookh gaya aankh ka pani )    सूख गया आंख का पानी दिल धड़कना बंद हुआ। आना-जाना रिश्तो में भी अब धीरे-धीरे बंद हुआ। कलह खड़ी है घर के द्वारे स्वार्थ छाया चारों ओर। सिमट गया आज आदमी नींद से जागे देखें भोर। अंधकार ने घेर लिया है मन…

  • प्रशांत भूषण की निडरता | Prashant Bhushan par kavita

    प्रशांत भूषण की निडरता! ******* यह बोल प्रशांत भूषण के हैं – न झुकेंगे न सच का दामन छोड़ेंगे सच कहते थे सच कहते हैं सच कहते रहेंगे। न सत्ता के आगे घुटने टेकेंगे, न कोर्ट से डरेंगे। ना ही माफीनामा दायर करेंगे, कोर्ट जो सजा देगी- हंस हंस कर सहेंगे। भारत में नागरिक अधिकारों…

  • आम फल | Kavita Aam Fal

    आम फल ( Aam Fal ) मेरी क्या गलती थी जो मुझे छोड़ दिया। मेरे रस का रसपान बहुत तुमने कर लिया। जब-जब तेरा मन हुआ तब-तब तुमने मुझे चूसा। अब जाने का समय हुआ तो आम से मुँह मोड लिया।। जब आता हूँ तो गुण गान करते हो। मेरी प्रसन्नता के लिए क्या क्या…

  • पति-पत्नी | Pati patni par kavita

    पति-पत्नी ( Pati patni )     लिखा है लेख यही ईश्वर ने हमारा, सोचकर बनाया है ये रिश्ता प्यारा। कहा जन्में हम‌ और कहा पर तुम, फिर भी इतना प्यार है यह हमारा।।     जीवन का डोर ये बंध गयी है ऐसे, सात फेरों का सारा खेल यह जैसे। पति और पत्नी कहलाएं…

  • कुदरत की आवाज | Kavita Kudrat ki Aawaj

    कुदरत की आवाज ! ( Kudrat ki aawaj )   कुदरत से छल करके कहाँ जाओगे, बहाया उसका आँसू तो बच पाओगे? कुदरत का सिर कुचलना मुनासिब नहीं, बचाओगे उसको तो दुआ पाओगे। जोशीमठ में जो मची है हाय – तौबा, क्या फजाओं को फिर से हँसा पाओगे? काटा पहाड़, बनाई हाट, सुरंग,सड़क, क्या फिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *