शर्मनाक स्थिति

शर्मनाक स्थिति | Kavita

शर्मनाक स्थिति

( Sharmanak sthiti )

 

ऐसे पिट रहा है साहेब का विदेशों का डंका,
आग लगा के रख दी स्वयं की लंका।
शवों पर चढ़ शान से सवारी करते रहे,
आॅक्सीजन के अभाव में भले हम दम तोड़ते रहे।
बिछ गई लाशें चहुंओर,
पर थमा ना चुनाव और नारों का शोर।
अब मद्रास उच्च न्यायालय ने लिया है संज्ञान,
इशारों-इशारों में नेताओं को भी दिया है ज्ञान।
फैसले में लिखा दर्ज हो हत्या का मुकदमा इनपर,
ले ली हजारों जान,
ले ली हजारों जान।
यह आपराधिक लापरवाही है,
आयोग ने निभाई नहीं अपनी जिम्मेदारी है।
कोविड प्रोटोकॉल पालन कराने में अक्षम रहे,
ना रैलियों पर ही रोक लगा पाए;
कुंभ में भी लाखों करोड़ों भीड़ जुटाए।
दंभ और अहंकार में चूर रही सरकार,
यही तो लिख रहे हैं आज विदेशी अखबार।
देख पढ़ हम शर्मिंदा हैं,
डूब के नहीं मरे,बेशर्मी हमारी के जिंदा हैं।
आशा है सुधरेगा हालात जल्द से जल्द,
अब तो विदेशों से भी आने लगी है मदद।
हम भी थोड़ा और हो जाएं सजग,
डॉक्टरों की हो जाएगी थोड़ी मदद।
देश इस आफत से निकल पाएगा,
जब रहनुमा हमारा काबिल और अहंकार से फारिग हो जाएगा?
वरना आने वाली तीसरी लहर से कौन बचाएगा?

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : –

ऐसा कौन करता है | Kavita

Similar Posts

  • बसन्त ऋतु | Basant ritu par kavita

    बसन्त ऋतु ( Basant Ritu )   प्रकृति उत्सव चली मनाने, पीत वसन काया पर है । नव पल्लव की पायल पहने, राग रंग बसा रग रग है।।   पैर धरे न अब धरती पर, लाज शरम सब छूट गयी। ऋतुओं के राजा से मिलने, चूनर धानी ओढ़ गयी।।   बौरों के आभूषण पहने, बौरायी…

  • अधीर | Adheer

    अधीर ( Adheer )   बह जाने दो अश्रु को अपने कुछ तो दिल के छालों को राहत मिलेगी बातों के बोझ को भी क्या ढोना कुछ तो सोचने की मोहलत मिलेगी बांध रखा है फर्ज ने वजूद को उसे खोकर भी जिंदा रहना नहीं है अदायगी के कर्ज को चुकाना भी जरूरी है पथ…

  • शंकर दयाल सिंह | Shankar Dayal Singh par kavita

    शंकर दयाल सिंह ( Shankar Dayal Singh )   भगवती कृपा प्रसाद पाया शंकर दयाल नाम भवानीपुरा में जन्मे शंकर कीर्तिमान सरनाम साहित्य कमल पंखुड़ी सा सौरभ लुटाता रहा सांसद रहकर सत्ता में परचम लहराता रहा राष्ट्रप्रेम भरा दीवाना देश प्रेम को जीता था जीवन की धूप छांव प्रेम सुधा रस पीता था संस्कृति सनातन…

  • जिन्दगी का गुलिस्तां | Zindagi ka Gulistan

    जिन्दगी का गुलिस्तां ( Zindagi ka gulistan )    झुकता है आसमां उसे झुकाकर तो देखो, रूठने वाले को भी मनाकर तो देखो। प्यार में होती है देखो! बेहिसाब ताकत, एक बार जीवन में अपनाकर तो डेखो। सिर्फ दौलत ही नहीं सब कुछ संसार में, किसी गरीब का आंसू पोंछकर तो देखो। दुनिया की किसी…

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • मायड़ की ममता | Maayad ki Mamta

    रब बुला दो दुनिया से दिल भर गया रब बुला दोदुनिया से दिल उठ गया अब बुला दो बंद मुठ्ठी आया ख़ाली हाथ जाना जीना नहींदुनिया से दिल ऊब गया रब बुला दो बिना लंगोटी नंगे बदन आया कफ़न ओढ़ जाऊंगादुनीया से दिल बदल गया रब बुला दो छल कपट झपट कर धन दोलत जोडी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *